लाइव न्यूज़ :

'नमो एप' पर युवा कार्यकर्ताओं से बोले PM मोदी, कहा- राजनीति में हिंसा के लिए जगह नहीं

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 7, 2018 10:51 IST

कर्नाटक चुनाव की तेज होती जंग के बीच राजनीतिक पार्टियां लगातार वोटरों को साधने में जुटी हैं। हर एक पार्टी वोटरों को लुभाने के लिए अलग अलग हथकंड़े अपना रही है।

Open in App

बेंगलुरु, 7 मई:  कर्नाटक चुनाव की तेज होती जंग के बीच राजनीतिक पार्टियां लगातार वोटरों को साधने में जुटी हैं। हर एक पार्टी वोटरों को लुभाने के लिए अलग अलग हथकंड़े अपना रही है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपनी पार्टी के लिए मोर्चा संभाला हुआ है। 

कर्नाटक चुनाव से पहले मायावती की बड़ी घोषणा, अखिलेश यादव के साथ मिलकर लड़ेंगी अगला लोक सभा चुनाव

पीएम मोदी ने आज नमो ऐप के जरिए राज्य बीजेपी के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने कार्यकर्ताओं के सवाल का जवाब भी दिया और जीत के मंत्र भी दिए। पीएम मोदी ने कहा है कि लोकतंत्र में किसी भी तरह की हिंसा के लिए कोई भी जगह नहीं है। उसके जरिए उन्होंने चुनाव के दौरान कार्यकर्ताओं से  हिंसक गतिविधियों से दूर रहने की नसीहत दी।

वहीं, पीएम ने इस संवाद में कहा कि हमारे कार्यकर्ता कर्नाटक में जोश में है और ऐसा लग रहा है कि जनता खुद चुनाव को लड़ रही है।  उन्होंने कहा कि राज्य में बीजेपी की लहर चल रही है। हमारे युवा कार्यकर्ता ऑनलाइन, ऑफलाइन हर जगह काम कर रहे हैं। पीएम ने एक जवाब में कहा कि  केंद्र सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के लिए काफी काम किया है।

इसमें मुद्रा योजना, स्टार्ट अप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया के तहत युवाओं को सीधे तौर पर फायदा पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में हमारी सरकार बनने पर इसे और भी आगे बढ़ाया जाएगा। इतना ही नहीं इस संवाद के दौरान एक वीडियो भी जारी किया गया है।

कर्नाटक चुनाव: जब बेल्लारी में टकराई थीं सोनिया-सुषमा, नोकझोंक में बहू-बेटी तक आ गई थी बात

बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक की महिला बीजेपी कार्यकर्ताओं और किसान मोर्चा से भी नमो एप के जरिए संवाद किया था। कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों के लिए 12 मई को वोट डाले जाएंगे औप 15 मई को मतगणना होगी।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो