लाइव न्यूज़ :

हाई प्रोफाइल ड्रग्स केस: दिवंगत मंत्री जीवराज अल्वा का बेटा अरेस्ट, अभिनेता विवेक ओबराय की पत्नी के भाई

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: January 12, 2021 12:17 IST

मादक पदार्थों की तस्करी मामले में नाम आने के बाद से कर्नाटक के पूर्व मंत्री जीवराज अल्वा के पुत्र आदित्य अल्वा फरार चल रहे थे...

Open in App
ठळक मुद्देड्रग्स केस में विवेक ओबेरॉय के साले आदित्य अल्वा गिरफ्तार।दिवंगत मंत्री जीवराज अल्वा के बेटे हैं आदित्य।आदित्य का नाम 12 लोगों की लिस्ट में शामिल।

कर्नाटक में हाई प्रोफाइल ड्रग्स मामले के आरोपी आदित्य अल्वा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व मंत्री दिवंगत जीवराज अल्वा का पुत्र आदित्य बीते 5 महीनों से फरार था, जिसे आखिरकार सूचना के आधार पर दबोच लिया गया है। आदित्व अल्वा बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय की पत्नी प्रियंका के भाई हैं।

आदित्य अल्वा को गुप्त सूचना के आधार पर दबोचा

बता दें कि जब से राज्य की पुलिस ने मादक पदार्थों के तस्करों, आपूर्तिकर्ताओं और रेव पार्टी आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है तब से ही का आदित्य अल्वा फरार चल रहा था, उसे चेन्नई में सोमवार रात को एक गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

आदित्य अल्वा को चेन्नई में किया गिरफ्तार

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "कॉटनपेट पुलिस स्टेशन में दर्ज ड्रग मामले में फरार चल रहे आरोपी आदित्य अल्वा को चेन्नई में गिरफ्तार किया गया।"

कन्नड़ फिल्म समेत कई लोगों की हो चुकी गिरफ्तारी

कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी, संजना गलरानी, ​​पार्टी आयोजक वीरेन खन्ना, आदित्य अग्रवाल, आरटीओ क्लर्क के रविशंकर, कुछ नाइजीरियाई नागरिकों और कई अन्य लोगों को पहले ही इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।

स्वापक नियंत्रण ब्यूरो द्वारा पिछले साल नशीले पदार्थ के साथ बेंगलुरु से तीन लोगों को गिरफ्तार किए जाने के बाद पुलिस ने मादक पदार्थों के तस्करों, और उपभोक्ताओं पर कार्रवाई शुरू की थी। तीनों ने एनसीबी के अधिकारियों को बताया था कि वे कन्नड़ फिल्म अभिनेताओं और गायकों को नशीले पदार्थों की आपूर्ति कर रहे थे।

आदित्य अल्वा को सैंडलवुड ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया है।

आदित्य अल्वा की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने किया था इनकार

गौरतलब है कि कुछ हफ्ते पहले सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को मादक पदार्थों की तस्करी मामले में आदित्य अल्वा की गिरफ्तारी पर अग्रिम जमानत की याचिका की सुनवाई करने से इनकार कर दिया था।

अधिवक्ता निशांत पाटिल के माध्यम से अल्वा ने शीर्ष अदालत से अग्रिम जमानत देने और उनके खिलाफ आपराधिक मामले को खत्म करने का अनुरोध किया, जिसे जस्टिस आर एफ नरीमन और नवीन सिन्हा की पीठ ने याचिकाकर्ता को उच्च न्यायालय में जाने के लिए कहा।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :कर्नाटकनारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी)विवेक ओबेरॉय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील