लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: बुर्का न पहने वाली मुस्लिम छात्राओं को ड्राइवर ने बस में बैठाने से मना किया, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 28, 2023 08:48 IST

कर्नाटक के कलबुर्गी जिले के कमलापुर तालुक बस स्टैंड पर कल्याण कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम के एक बस ड्राइवर ने उन मुस्लिम छात्राओं को बस में नहीं चढ़ने दिया, जो बुर्का नहीं पहनी हुई थीं।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के कलबुर्गी जिले में बस ड्राइवर ने बुर्का न पहनने पर छात्राओं को बस में नहीं बैठाया बस ड्राइवर ने केवल उन छात्राओं को बस में चढ़ने की इजाजत दी, जिन्होंने बुर्का पहना था कल्याण कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम घटना का संज्ञान लेते हुए जांच मामले की जांच कर रहा है

कलबुर्गी: कर्नाटक में एक बार फिर बुर्का विवाद के घाव उस समय हरे हो गये, जब कल्याण कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केकेएसआरटीसी) के एक बस ड्राइवर ने बीते गुरुवार को उन मुस्लिम छात्राओं को बस में नहीं चढ़ने दिया, जो बुर्का नहीं पहनी हुई थीं। जानकारी के अनुसार यह घटना कलबुर्गी जिले के कमलापुर तालुक बस स्टैंड पर हुई।

केकेएसआरटीसी के बस चालक के इस कदम से लोगों में भारी नाराजगी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना के संबंध में बताया कि छात्रों का एक समूह ओकाली जाने वाली बस में चढ़ने का इंतजार कर रहा था। मौके पर केकेएसआरटीसी की बस आयी। हालांकि, बस ड्राइवर ने केवल उन छात्राओं को बस में चढ़ने की इजाजत दी, जिन्होंने बुर्का पहना था और जिन छात्राओं ने बुर्का नहीं पहना था। ड्राइवर ने उन्हें बस में बैठाने से इनकार कर दिया।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार छात्राओं ने बार-बार बस ड्राइवर से कहा कि वो ओकाली जा रही थीं लेकिन ड्राइवर अपनी जिद पर अड़ा रहा और बिना बुर्का वाली छात्राओं को बस में बैठाने से इनकार कर दिया। इसके बाद आक्रोशित छात्राओं ने ड्राइवर के भेदभावपूर्ण रवैये का कारण बस में बैठने से इनकार कर दिया और ओकाली गांव के लिए दूसरी बस लेने का फैसला किया।

इसके बाद छात्राओं ने घटना की शिकायत अपने शिक्षकों से की, जिन्होंने बस चालक से घटना के विषय में पूछा तो उसने बेहद ऊंची आवाज में इस बात को स्वीकार किया कि उनसे बिना बुर्के छात्राओं को बस में बैठाने से इनकार कर दिया है। घटना के बाद से कलबुर्गी के लोगों में बेहद आक्रोश है और वो धार्मिक पोशाक के आधार पर बस ड्राइवर द्वारा भेदभाव किये जाने को लेकर बेहद आहत हैं।

उस संबंध में बीदर जिले केकेएसआरटीसी मंडल सुरक्षा निरीक्षक (डीएसआई) एचके मल्लिकार्जुन ने कहा, ''मेरे संज्ञान में भी यह घटना सोशल मीडिया के माध्यम से आयी है। मामले की जांच में पता चला है कि बस चालक महबूब ने कल्याण बस डिपो की बस में ऐसी घटना को अंजाम दिया है।"

उन्होंने कहा, “मैंने मामले की जांच के लिए कनकपुरा बस स्टैंड का दौरा किया और लोगों से जानकारी इकट्ठी की है। इसके अलावा बस के कंडक्टर, छात्राओं और आम जनता के बयान दर्ज किए गये हैं। प्रथम दृष्टया गलती ड्राइवर की है। केकेएसआरटीसी संभागीय नियंत्रक को रिपोर्ट पेश की जाएगी और ड्राइवर के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।”

टॅग्स :कर्नाटकविवाद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव