लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: कांग्रेस-जेडीएस में 'दरार', कुमारस्वामी की पीएम मोदी से मुलाकात आज, 7 दिन में दें सकते हैं इस्तीफा

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: May 28, 2018 10:39 IST

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने राज्य के वरिष्ठ पार्टी नेताओं के साथ विभाग बंटवारे को लेकर पहले दौर की चर्चा की थी लेकिन बैठक में कोई निर्णय नहीं हो सका।

Open in App

नई दिल्ली, 28 मई: कर्नाटक में विभागों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस और जनता दल सेक्यूलर में सहमति नहीं बन पा रही है। इसी बीच मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने कहा कि वे कांग्रेस पर निर्भर हैं। लेकिन सात दिनों के भीतर अगर वे कर्नाटक के किसानों का कर्ज माफ नहीं कर पाते हैं तो वे इस्तीफा दे देंगे।

दूसरी ओर आज उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होगी। कांग्रेस - जदएस गठबंधन में ‘‘ दरार ’’ को लेकर पूछे गए सवाल पर कांग्रेस प्रवक्ता शक्तिसिंह गोहिल ने कहा कि जब आंतरिक लोकतंत्र होता है , साझेदारों को मुद्दे उठाने का अधिकार है और इन्हें ‘‘ दरार ’’ नहीं कहा जा सकता।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने आज कहा कि कर्नाटक में हाल ही में शपथ लेने वाली कांग्रेस - जद (एस) सरकार में विभागों के आवंटन को एक-दो दिन में अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

राहुल गांधी का विदेश जाना बाधक!

वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के विदेश जाने की योजना विभागों के आवंटन के रास्ते में बाधक नहीं बनेगी। संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी चिकित्सीय जांच के लिए अपने बेटे और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ आज रात विदेश रवाना हुई। 

यह भी पढ़ें- देश को हजारों करोड़ का चूना लगाने वाले 5 भगोड़े, इनकी 'घर वापसी' नहीं करा सकी मोदी सरकार

कर्नाटक में पार्टी मामलों के प्रभारी वेणुगोपाल ने पीटीआई - भाषा को बताया , “सबसे पहले हमे विभागों के आवंटन पर अंतिम निर्णय लेना है। चर्चा जारी हैं। संभवत : यह काम एक से दो दिन में पूरा हो जाएगा। ” अंतिम सूची को कांग्रेस प्रमुख से स्वीकृत कराने से पहले राज्य के नेताओं से इसपर चर्चा की जाएगी। 

उन्होंने कहा , “ राहुल की गैरमौजूदगी से इसमें देर नहीं होगी। वह फोन पर हर समय उपलब्ध हैं। ” उन्होंने बताया कि विभागों के आवंटन पर चर्चा कल भी जारी रहेगी। कुछ विभागों के आवंटन को लेकर जद (एस) से मतभेद पर वेणुगोपाल ने कहा , “ एक गठबंधन में कुछ मुद्दे होते हैं। हम इनपर एक - दूसरे से चर्चा कर रहे हैं। इसका समाधान तत्काल ढूंढ़ लिया जाएगा। ’’ 

कांग्रेस और जद(एस) के बीच वित्त , गृह , लोकनिर्माण विभाग और ऊर्जा , सिंचाई और शहरी विकास जैसे प्रमुख विभागों को लेकर खींचतान चल रही है। जद(एस) नेता एवं मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने कल स्वीकार किया था कि गठबंधन साझेदार के साथ विभागों के बंटवारे को लेकर कुछ ‘‘ मुद्दे ’’ हैं। 

कांग्रेस के दिग्गजों के साथ जेडीएस की बैठक बेनतीजा

गत 23 मई को कुमारस्वामी और कांग्रेस के जी परमेश्वर ने क्रमश : मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। यह पहले ही निर्णय हो चुका है कि कांग्रेस के 21 मंत्री और जदएस के 11 मंत्री होंगे। 

यह भी पढ़ें- मोदी सरकार के इन दो "डबल स्टैंडर्ड" की वजह से अक्षय कुमार को डिलीट करना पड़ा 6 साल पुराना ट्वीट

सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस ने वित्त विभाग की मांग की है क्योंकि राज्य में पूर्ववर्ती गठबंधन सरकारों 2004...2006 (जदएस ... कांग्रेस) के साथ ही 2006...2008 (जदएस .. भाजपा) में यह विभाग उपमुख्यमंत्री पद लेने वालों को गया है। 

यह भी चर्चा और मांग है कि पार्टी को कैबिनेट में नये चेहरों को शामिल करना चाहिए। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में थे और उन्होंने मंत्री पद के दावेदारों से बातचीत की। 

कुमारस्वामी के कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने की संभावना है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कल प्रदेश के वरिष्ठ पार्टी नेताओं के साथ विभाग बंटवारे को लेकर पहले दौर की चर्चा की थी लेकिन बैठक में कोई निर्णय नहीं हो सका। बैठक में सिद्धरमैया , परमेश्वर , मल्लिकार्जुन खड़गे और डीके शिवकुमार तथा प्रदेश पार्टी प्रभारी के सी वेणुगोपाल मौजूद थे। (इनपुट- भाषा)

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018एचडी कुमारस्वामीनरेंद्र मोदीकांग्रेसजनता दल (सेकुलर)भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए