लाइव न्यूज़ :

बुजुर्ग ठेलेवाले का ठेला पलटकर तरबूज नष्ट करने वाले 4 आरोपियों को मिली जमानत, श्रीराम सेना ने माला पहनाकर किया स्वागत

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 17, 2022 14:14 IST

कर्नाटक के धारवाड़ जिले में नौ अप्रैल को चार लोगों ने एक बुजुर्ग ठेलेवाला का तरबूज का ठेला पलट दिया और उसके कई तरबूज नष्ट कर दिये। पलटे हुए ठेले और बुजुर्ग ठेलेवाले की तस्वीर सोशलमीडिया पर वायरल होने के बाद चार आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के धारवाड़ में चार लोगों ने एक मुस्लिम बुजुर्ग ठेलेवाला का तरबूज से भरा ठेला पलट दिया थाघटना की तस्वीर सोशलमीडिया पर वायरल होने के बाद सभी आरोपी गिरफ्तार हुएसभी आरोपियों को शनिवार को जमानत मिल गयी। सभी श्रीराम सेना के सदस्य थे

कर्नाटक:धारवाड़ के नुग्गीकेरी गांव में हनुमंथा मंदिर के बाहर बुजुर्ग मुस्लिम फल विक्रेता के ठेले को पलटने वाले चार आरोपियों को शनिवार को जमानत मिल गयी। बुजुर्ग ठेलेवाला मंदिर के बाहर तरबूज का ठेला लगाता था जिसे आरोपियों ने पलट दिया था।

सभी आरोपी कथित तौर पर श्रीराम सेना नामक संगठन के सदस्य हैं। तरबूज के पलटे हुए ठेले के बगल में बैठे हताश-निराश बुजुर्ग की तस्वीर सोशलमीडिया पर वायरल हो गयी थी, जिसके बाद कर्नाटक पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज किया था।

इन आरोपियों के जमानत पर रिहा होने के बाद श्रीराम सेना ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया। यह घटना कर्नाटक के धारवाड़ जिले की है। घटना मे बुजुर्ग ठेलेवाले के कई तरबूज भी नष्ट हो गये थे।

शनिवार को जमानत पर रिहा होने के बाद हवालात से बाहर आनेपर इन आरोपियों ने जयश्रीराम के नारे लगाये। यह घटना नौ अप्रैल को हुई थी। घटना की तस्वीर वायरल होने के बाद सभी आरोपी गिरफ्तार किये गये और अदालत ने उन्हें 22 अप्रैल तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था लेकिन सभी आरोपियों को 16 अप्रैल को ही जमानत मिल गयी।

श्रीराम सेना ने अपने कृत्य को न्यायोचित ठहराते हुए दलील दी कि उसने मुस्लिम ठेलेवाले को करीब एक महीना पहला हिन्दू मन्दिर के पास ठेला न लगाने की हिदायत दी थी लेकिन उसने वहाँ ठेला लगाना बन्द नहीं किया।

श्रीराम सेना पर पहले भी मुस्लिम-विरोधी कृत्य एवं हिंसा करने के आरोप लगते रहे हैं। द न्यूज मिनट वेबसाइट ने बुजुर्ग तरबूज विक्रेता से बात की और उसने बताया कि वह पिछले 20 सालों से मन्दिर के पास ठेला लगा रहा है।

मालूम हो कि कर्नाटक में बुरका विवाद, मंदिरों के मेले में मुस्लिम दुकानदारों पर लगे प्रतिबंध, हलाल मीट और मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर द्वारा अजान के विवाद से लेकर अल्पसंख्यकों के खिलाफ पैदा हुए असंतोष के कारण आज भी हालात बहुत तनावपूर्ण है।

हर दिन राज्य में हिंदू-मुस्लिम तनाव की खाई बढ़ती जा रही है। जबकि मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के द्वारा लगातार सख्त कानून-व्यवस्था को कायम किये जाने के दिशा-निर्देशों के बावजूद अल्पसंख्यकों के साथ दुर्वव्यवहार का सिलसिला थम नहीं पा रहा है।

टॅग्स :कर्नाटकShri Ramधारवाड़dharwad-pc
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?