लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: पांच साल पुराने सोशल मीडिया पोस्ट के लिए दलित कार्यकर्ता गिरफ्तार, हिंदुत्व कार्यकर्ता ने शिकायत दर्ज कराई थी

By विशाल कुमार | Updated: April 30, 2022 14:15 IST

हिंदुत्व कार्यकर्ता चंद्रशेखर बापू मुंडे की शिकायत पर साल 2017 में रवींद्र के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था और अदालत में पेश नहीं होने पर गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। उन पर आरोप लगाया था कि उन्होंने अपने पोस्ट में हिंदू देवताओं का अपमान किया है।

Open in App
ठळक मुद्देहिंदुत्व कार्यकर्ता की शिकायत पर साल 2017 में रवींद्र के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।उन पर आरोप लगाया था कि उन्होंने अपने पोस्ट में हिंदू देवताओं का अपमान किया है।कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद ने रवींद्र के समर्थन में ट्वीट किया है।

बेंगलुरु:कर्नाटक में चिक्कोडी पुलिस ने शुक्रवार को दलित कार्यकर्ता और लेखक हरोहल्ली रवींद्र को उनके द्वारा पांच साल पहले किए गए एक सोशल मीडिया पोस्ट के सिलसिले में गिरफ्तार किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिंदुत्व कार्यकर्ता चंद्रशेखर बापू मुंडे की शिकायत पर साल 2017 में रवींद्र के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था और अदालत में पेश नहीं होने पर गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। उन पर आरोप लगाया था कि उन्होंने अपने पोस्ट में हिंदू देवताओं का अपमान किया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी को चिक्कोडी लाया जा रहा है। आपराधिक प्रक्रिया संहिता में गिरफ्तारी के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार व्यक्तियों को पेश करने का प्रावधान है, यात्रा के समय को छोड़कर। उस प्रावधान का पालन किया जाएगा।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि स्थानीय अदालत ने इस मामले में गैर जमानती वारंट जारी किया था। पांच साल से, जांचकर्ता चार्जशीट दाखिल कर रहे थे, जिसमें आरोपी को फरार बताया गया था। लेकिन अब उसका मैसूर में पता लगा लिया गया है और उसे पकड़ लिया गया है।

अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को 2019 में नोटिस भेजा गया था, लेकिन वह अब तक अदालत में पेश नहीं हुआ था। इसलिए गिरफ्तारी की गई।

कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद ने रवींद्र के समर्थन में ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी और रवींद्र जैसे युवा नेताओं को फासीवादी शासन द्वारा निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि रवींद्र को तुरंत रिहा किया जाए।

टॅग्स :कर्नाटकदलित विरोधPoliceBasavaraj Bommai
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्ट2 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष