लाइव न्यूज़ :

VIDEO: कर्नाटक पुलिस का अमानवीय चेहरा, पत्रकार का शव कचरा गाड़ी से भिजवाया अस्पताल

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: January 15, 2018 16:29 IST

पत्रकार मौनेष पढ़ाई के दौरान कुली का काम किया करता था और उसके माता-पिता मजदूर हैं।

Open in App

सड़क हादसे में हुई एक पत्रकार की मौत के बाद उसका शव पुलिस ने कचरा उठाने वाली गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। घटना कर्नाटक के हंगल तालुका के गुंदुरु गांव की है जहां 28 साल के मौनेष नाम के इस पत्रकार की ऑफिस घर लौटने के दौरान सड़क दुर्घटना में  मौत हो गई। पुलिस द्वारा पत्रकार के शव को कचरा गाड़ी से अस्पताल भेजे जाने पर स्थानीय लोगों और राज्य के पत्रकारों का गुस्सा उबाल पर है। 

इस मामले में रोष जाहिर करते हुए कर्नाटक राज्य वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन की हावेरी यूनिट के अध्यक्ष निंगप्पा चावड़ी ने कहा कि यह पुलिस का एक अमानवीय कृत्य है। शव ले जाने के लिए उन्हें ऐंबुलेंस या शव वाहन का उपयोग करना चाहिए था। लेकिन उन्होंने एक कूड़ा उठाने वाली गाड़ी का इस्तेमाल किया। हम इसके खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। 

पत्रकार मौनेष पढ़ाई के दौरान कुली का काम किया करता था और उसके माता-पिता मजदूर हैं। कूड़ा गाड़ी से शव ले जाते हुए विडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। 

इस मामले में पुलिस की ओर से सफाई देते हुए एसपी परशुराम ने कहा, पुलिस को शव ले जाने के लिए कोई भी वाहन उपलब्ध नहीं हो सका। यहां तक कि ऐंबुलेंस भी शव ले जाने को तैयार नहीं हुई। ऐसे में हमारे पास कोई विकल्प नहीं था। हम किसी की भावना को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते थे।

टॅग्स :कर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप