लाइव न्यूज़ :

Karnataka Congress Crisis: हमारे बीच कोई मतभेद नहीं, सीएम सिद्धरमैया-उपमुख्यमंत्री शिवकुमार बोले-आज भी कोई मतभेद नहीं, भविष्य में भी नहीं, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 29, 2025 12:09 IST

Karnataka Congress Crisis Live: सिद्धरमैया ने नेतृत्व के मुद्दे पर चर्चा के लिए कांग्रेस आलाकमान के कहने पर उपमुख्यमंत्री को नाश्ते पर आमंत्रित किया था।

Open in App
ठळक मुद्देKarnataka Congress Crisis Live: कर्नाटक की प्राथमिकताओं और आगे की राह पर एक सार्थक चर्चा हुई।Karnataka Congress Crisis Live: कावेरी निवास पर माननीय मुख्यमंत्री सिद्धरमैया से नाश्ते पर मुलाकात की। Karnataka Congress Crisis Live: नाश्ते के ‘मेन्यू’ (व्यंजन सूची) में इडली, वड़ा, सांबर, चटनी और उपमा शामिल हैं।

बेंगलुरुः कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने राज्य में जारी नेतृत्व विवाद के बीच शनिवार को कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के साथ नाश्ते पर हुई बैठक में ‘सार्थक’ चर्चा की। सीएम सिद्धरमैया ने कहा कि हमने कांग्रेस आलाकमान के आदेशों एवं निर्देशों का पालन करने का निर्णय लिया। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने नेतृत्व विवाद पर कहा कि मीडिया ने भ्रम पैदा किया। हमारे बीच कोई मतभेद नहीं हैं। आज भी कोई मतभेद नहीं, भविष्य में भी नहीं होगा। उपमुख्यमंत्री शिवकुमार के साथ नाश्ते पर मुलाकात की क्योंकि हाल में कुछ गलतफहमियां बेवजह पैदा हो गई थीं। 

उपमुख्यमंत्री शिवकुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के साथ हुई मुलाकात ‘सार्थक’ रही। जनता ने हमारा समर्थन किया, जिसके कारण हम सत्ता में आए। हमें उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना होगा। हमने कांग्रेस आलाकमान के अनुसार चलने का फैसला लिया है। पार्टी के भीतर कोई गुट नहीं, हम एक साथ चलेंगे, सभी को साथ लेकर चलेंगे और पार्टी आलाकमान के निर्देशों का पालन करेंगे।

सिद्धरमैया ने नेतृत्व के मुद्दे पर चर्चा के लिए कांग्रेस आलाकमान के कहने पर उपमुख्यमंत्री को नाश्ते पर आमंत्रित किया था। शिवकुमार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “आज सुबह कावेरी निवास पर माननीय मुख्यमंत्री सिद्धरमैया से नाश्ते पर मुलाकात की। कर्नाटक की प्राथमिकताओं और आगे की राह पर एक सार्थक चर्चा हुई।”

नेतृत्व परिवर्तन का मुद्दा पिछले दो महीनों से जारी है लेकिन 20 नवंबर को कांग्रेस सरकार के ढाई साल पूरे होने के बाद यह और तेज हो गया। कांग्रेस आलाकमान ने शुक्रवार को मामले में हस्तक्षेप किया और दोनों नेताओं से बातचीत कर इस मुद्दे को सुलझाने को कहा था। मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि नाश्ते के ‘मेन्यू’ (व्यंजन सूची) में इडली, वड़ा, सांबर, चटनी और उपमा शामिल हैं।

टॅग्स :कर्नाटकसिद्धारमैयाDK Shivakumarबेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टKarnataka: बेलगावी में स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारतKarnataka Politics: एक बार फिर ब्रेकफास्ट टेबल पर सिद्धारमैया-शिवकुमार, डिप्टी सीएम के घर पहुंचे CM सिद्धारमैया

क्रिकेटटीम इंडिया से बाहर, 10 चौका, 8 छक्का, 50 गेंद और नाबाद 113 रन?, त्रिपुरा बॉलर पर टूटे इशान किशन

क्रिकेटकर्नाटक राज्य क्रिकेट संघः क्या फिर से बाजी मार पाएंगे पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद?, केएससीए चुनाव में केएन शांत कुमार दे रहे टक्कर

भारतनाश्ते में इडली और वड़ा के साथ ही सत्ता की खींचतान कम?, आखिर कैसे 60 दिन बाद सीएम सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री शिवकुमार फिर से एकजुट?, जानें कहानी

भारत अधिक खबरें

भारतRBI MPC Meet: लोन होंगे सस्ते, RBI ने रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट्स घटाकर 5.25% किया

भारतपीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को भेंट की भगवत गीता, रशियन भाषा में किया गया है अनुवाद

भारतछत्तीसगढ़: हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

भारतIndiGo flight cancellations: इंडिगो आने वाले दिनों में भी कैंसिल करेगा फ्लाइट, एयरलाइंस ने 10 फरवरी तक का मांगा समय

भारतDelhi Traffic Advisory: पुतिन के दौरे को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन रास्तों पर जाने की मनाही; चेक करें