लाइव न्यूज़ :

Karnataka CM Swearing-In Ceremony: पश्चिम बंगाल सीएम ममता ने विपक्षी एकता को दिया झटका!, सिद्धरमैया के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगी, जानें वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 19, 2023 14:06 IST

Karnataka CM Swearing-In Ceremony: कर्नाटक में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को हुए चुनाव में कांग्रेस ने 135 सीटें अपने नाम कीं, जबकि भाजपा और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा नीत जनता दल (सेक्युलर) ने क्रमश: 66 और 19 सीट जीतीं। 

Open in App
ठळक मुद्देकाकोली घोष दस्तीदार इस कार्यक्रम में भाग लेंगी।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुग खड़गे ने आमंत्रित किया था। विपक्षी दलों की एकता के लिए अहम माना जा रहा था।

Karnataka CM Swearing-In Ceremony:पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने जा रहे कांग्रेस नेता सिद्धरमैया के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगी और उनकी जगह पार्टी नेता काकोली घोष दस्तीदार इस कार्यक्रम में भाग लेंगी।

बनर्जी को बेंगलुरु में 20 मई को आयोजित होने वाले इस समारोह के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुग खड़गे ने आमंत्रित किया था। तृणमूल के नेता एवं राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ’ ब्रायन ने ट्वीट किया, ‘‘कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने वाले सिद्धरमैया और उनके अन्य साथियों ने तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कल होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया। उन्होंने (ममता ने) अपनी शुभकामनाएं दीं और लोकसभा में तृणमूल की उपनेता कोकिला घोष दस्तीदार से इस समारोह में शामिल होने को कहा।’’

बनर्जी ने हाल में कहा था कि 2024 के लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी कांग्रेस को उन जगहों पर समर्थन देगी, जहां वह मजबूत स्थिति में है। सिद्धरमैया के शपथ ग्रहण समारोह में उनकी मौजूदगी को विपक्षी दलों की एकता के लिए अहम माना जा रहा था।

बनर्जी ने हाल में कहा था, ‘‘कांग्रेस जहां कहीं भी मजबूत है, वहां उसे लड़ने दीजिए। हम उसे समर्थन देंगे, इसमें कुछ गलत नहीं है, लेकिन उसे भी अन्य राजनीतिक दलों को समर्थन देना होगा।’’ कांग्रेस ने कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराकर शानदार जीत हासिल की, जिसके कुछ ही देर बाद बनर्जी ने यह बयान दिया था।

कर्नाटक में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को हुए चुनाव में कांग्रेस ने 135 सीटें अपने नाम कीं, जबकि भाजपा और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा नीत जनता दल (सेक्युलर) ने क्रमश: 66 और 19 सीट जीतीं।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023ममता बनर्जीपश्चिम बंगालटीएमसीकांग्रेससिद्धारमैयामल्लिकार्जुन खड़गे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह