लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: सीएम सिद्धारमैया ने बहुप्रतीक्षित और चुनाव पूर्व गारंटी में से एक ’गृह लक्ष्मी योजना’ किया लॉन्च, पंजीकरण शुरू

By अनुभा जैन | Updated: July 20, 2023 17:20 IST

डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने पहले तीन लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र सौंपा. महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर ने योजना का पोस्टर और लोगो लॉन्च किया।

Open in App

बेंगलुरु: सत्तारूढ़ सरकार की चुनाव पूर्व गारंटी में से एक गृह लक्ष्मी योजना के तहत वित्तीय सहायता के रूप में राशन कार्ड में उल्लिखित परिवार की महिला मुखिया को हर महीने रुपये 2 हजार की राशि मिलेंगी। अंततः मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बुधवार को बेंगलुरु के विधान सौध में बहुप्रतीक्षित गृह लक्ष्मी योजना की शुरूआत की।

सीएम सिद्धारमैया ने बताया कि योजना 16 अगस्त से लागू होगी लेकिन रजिस्ट्रेशन तत्काल प्रभाव से शुरू होगा। सीएम ने कहा, “भारत में महिलाएं अंतिम छोर पर हैं। अधिक महिलाओं को राजनीति में लाना एक चुनौती है। अगर केंद्र 33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल को लागू करने का फैसला करता है तो कांग्रेस इसका समर्थन करेगी।

गृह लक्ष्मी योजना से लगभग 1.3 करोड़ महिलाओं को लाभ होने की उम्मीद है, जिसकी लागत सालाना लगभग 30 हजार करोड़ रूपये आयेगी।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इस योजना का उद्देश्य महिलाओं का समर्थन करना और उनकी आजीविका में सुधार करना है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक एक कार्यक्रम पर 30 हजार करोड़ रुपये खर्च करने वाला पहला राज्य है।

डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने पहले तीन लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र सौंपा. महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर ने योजना का पोस्टर और लोगो लॉन्च किया।इस अवसर पर कई मंत्री और विधायक सहित बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित थीं।

योजना के पंजीकरण के लिए, महिलाएं गांवों में ग्राम वन या बापूजी सेवा केंद्रों और शहरी क्षेत्रों में कर्नाटक वन, बैंगलोर वन, बीबीएमपी कार्यालयों और शहरी स्थानीय निकाय कार्यालयों से संपर्क कर सकती हैं। स्वयंसेवकों को भी नियुक्त किया गया है जो लाभार्थियों के घर घर जाकर पंजीकरण करेंगे।

टॅग्स :कर्नाटकसिद्धारमैयाDK Shivakumar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

भारतKarnataka: कैबिनेट मंत्री डी. सुधाकर का निधन, 66 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा; राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को कर्नाटक और तेलंगाना का करेंगे दौरा, विभिन्न योजनाओं का रखेंगे आधारशिला और उद्घाटन

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल