लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा 75 वर्ष के हुए, मोदी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

By भाषा | Updated: February 27, 2020 14:04 IST

मोदी ने येदियुरप्पा की तारीफ करते हुए उन्हें ‘‘मेहनती’’ मुख्यमंत्री बताया और उनकी दीर्घ आयु तथा अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

Open in App

कर्नाटक के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता बी एस येदियुरप्पा बृहस्पतिवार को 78 वर्ष के हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई नेताओं ने उन्हें इस अवसर पर बधाई दी। मोदी ने येदियुरप्पा की तारीफ करते हुए उन्हें ‘‘मेहनती’’ मुख्यमंत्री बताया और उनकी दीर्घ आयु तथा अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। राज्य के कई नेता उनके आवास पर गए तथा उन्हें बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘कर्नाटक के मेहनती मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई। वह राज्य की प्रगति खासतौर से किसानों के कल्याण और ग्रामीण विकास के लिए पूरी लगन के साथ काम कर रहे हैं। मैं उनकी दीर्घ आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’’

शाम को यहां उनके जन्मदिन का भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री एस एम कृष्णा के अलावा कांग्रेस के सिद्दरमैया तथा जद(एस) के एच डी कुमारस्वामी शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा, प्रह्लाद जोशी और सुरेश अंगाड़ी भी समारोह में शामिल होंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी एल संतोष और राज्य के पार्टी प्रमुख नलिन कुमार कतील भी समारोह में शामिल होंगे। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में 75 वर्ष की आयु पार कर चुके पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को सक्रिय राजनीति से अलग कर दिया। हालांकि येदियुरप्पा के मामले में अपवाद देखा गया। भाजपा ने उनके नेतृत्व में लोकसभा चुनाव में 28 में से 25 सीटें जीती।

टॅग्स :बीएस येदियुरप्पानरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज