लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में तीन लोकसभा और दो विधानसभा सीटों पर हुए उप-चुनाव में औसतन 67 फीसदी मतदान

By आदित्य द्विवेदी | Updated: November 3, 2018 08:51 IST

Open in App

कर्नाटक में तीन लोकसभा सीटों और दो विधानसभा सीटों पर उप-चुनाव के तहत शनिवार को हुए मतदान में औसतन 67 फीसदी वोट पड़े। शिमोगा, बेल्लारी और मांड्या लोकसभा सीट पर क्रमश: 61.05, 63.85 और 53.93 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। रामनगर और जामखंडी विधानसभा सीटों पर क्रमश: 73.71 और 81.58 फीसदी मतदान हुआ। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि मतदान शुरू होने के बाद के कुछ घंटों तक मतदाताओं की संख्या काफी कम देखी गई। लेकिन दिन ढलने के साथ ही इसमें बढ़ोतरी दर्ज की गई। वोटों की गिनती छह नवंबर को होगी।

इन उपचुनावों को सत्ताधारी कांग्रेस-जेडी(एस) गठबंधन के अग्निपरीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है। दोनों पार्टियों ने चुनाव बाद गठबंधन किया था और पहली बार किसी चुनाव में जनता के सामने जा रहे हैं। दोनों पार्टियों ने सेकुलर मुद्दे पर गठबंधन किया और 2019 लोकसभा चुनाव भी साथ ही लड़ना चाहती हैं। दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी का मानना है कि उपचुनाव के नतीजे आने के बाद यह गठबंधन नहीं चल पाएगा।

03 Nov, 18 03:51 PM

तीन बजे तक मतदान का प्रतिशत

कर्नाटक उप-चुनाव में तीन बजे तक की वोटिंग के आंकड़े आ चुके हैं। बेल्लारी सीट पर 47 प्रतिशत, शिमोगा में 41.49 प्रतिशत, मांड्या में 37.7 प्रतिशत। इसके अलावा जामखंडी में 58.82 प्रतिशत और रामनगर में 54.76 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

03 Nov, 18 03:26 PM

बीजेपी विधायक श्रीमुलु ने बेल्लारी में डाला वोट

बीजेपी विधायक बी श्रीमुलु ने बेल्लारी के पोलिंग स्टेशन 52 में वोट डाला। बता दें कि कर्नाटक उपचुनाव में बेल्लारी, शिमोगा और मांड्या लोकसभा सीट और जामखंडी और रामनगर विधानसभा सीट के लिए सुबह सात बजे से मतदान जारी है।

03 Nov, 18 12:46 PM

जेडीएस प्रत्याशी मधु बंगारप्पा ने डाला वोट

शिमोगा लोकसभा सीट से जनता दल (सेकुलर) के उम्मीदवार मधु बंगारप्पा ने अपना वोट डाला। यहां उनका मुकाबला बीएस येदियुरप्पा के बेटे राघवन से है।

03 Nov, 18 10:18 AM

सुबह 9 बजे तक की पोलिंग अपडेट

कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव में सुबह 9 बजे तक सामान्य वोटिंग रिकॉर्ड की गई।बेल्लारी लोकसभा सीट- 4.40 प्रतिशतशिमोगा लोकसभा सीट- 8.61 प्रतिशतमांड्या लोकसभा सीट- 4.18 प्रतिशतरामनगर विधानसभा सीट- 8 प्रतिशतजामखंडी विधानसभा सीट- 9 प्रतिशत

03 Nov, 18 09:56 AM

पोलिंग बूथ में घुस आया सांप, रुक गई वोटिंग

कर्नाटक उप-चुनाव के दौरान रामनगर सीट के पोलिंग बूथ नंबर 179 में एक सांप घुस आया जिसके बाद वोटिंग रोक दी गई। सांप को बूथ से बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। तब जाकर वोटिंग शुरू की जा सकी। देखिए वीडियो...

03 Nov, 18 09:22 AM

कौन कहां से लड़ रहा है चुनाव

रामनगर विधानसभा सीट- एचडी कुमारस्वामी की पत्नी अनीता कुमारस्वामीशिमोगा लोकसभा सीट- बीएस येदियुरप्पा के बेटे राघवेंद्र बेल्लारी लोकसभा सीट- बीजेपी नेता श्रीमुलु की बहन जे शांता और कांग्रेस के वीएस उग्रप्पा के बीच मुकाबलामांड्या लोकसभा सीट- बीजेपी के नए कैंडिडेट डॉ सिद्धारमैया, कांग्रेस के शिवराम गौड़ा से मुकाबला

बता दें कि शिवमोगा सीट बीएस येदियुरप्पा, बेल्लारी सीट श्रीमुलु और मांड्या सीट सीएस पुट्टाराजू के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। वहीं रामनगर सीट से सीएम कुमारस्वामी के इस्तीफे और जामखंडी सीट कांग्रेस विधायक सिद्धू न्यामगौड़ा के निधन के बपाद खाली हुई थी।

03 Nov, 18 09:07 AM

बीएस राघवेंद्र के साथ मंदिर पहुंचे बीएस येदियुरप्पा

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा अपने बेटे बीएस राघवेंद्र के साथ हुचराया स्वामी के मंदिर पहुंचे। राघवेंद्र शिमोगा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। 

03 Nov, 18 08:54 AM

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने किया बेटे की जीत का दावा

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता बीएस येदियुरप्पा ने शिमोगा सीट से अपने पुत्र बीएस राघवेंद्र की जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि हम बेल्लारी और जामखंडी सीट भी जीत रहे हैं। 

टॅग्स :कर्नाटककर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप