लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक उपचुनाव: होसकोटे में ‘अरबपति’ उम्मीदवारों के बीच मुकाबला, जानें पूरा समीकरण

By भाषा | Updated: November 17, 2019 20:50 IST

पिछले दिनों अयोग्य करार दिये गये 17 विधायकों में शामिल नागराज के पास 419.28 करोड़ रुपये चल संपत्ति, वहीं उनकी पत्नी एम शांताकुमारी के नाम 167.34 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। नागराज के पास प्राडो, फॉर्च्यूनर, बेंज, बोलेरो, लैंड रोवन और एक आई10 कार है जिनकी कुल कीमत 2.54 करोड़ रुपये है, वहीं उनकी पत्नी के नाम 1.72 करोड़ रुपये कीमत की पोर्श कार है।

Open in App
ठळक मुद्देसी तरह कांग्रेस उम्मीदवार पद्मावती और उनके विधायक पति बी सुरेश की कुल संपत्ति 424 करोड़ रुपये की है। पद्मावती के चुनाव हलफनामे के मुताबिक उनका पेशा कारोबार है।

कर्नाटक में पांच दिसंबर को होने वाले उपचुनावों में जिन 15 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है, उनमें होसकोटे एक ऐसी सीट है जहां सारे उम्मीदवार अरबपति हैं। बेंगलुरू के पास स्थित विधानसभा सीट पर भाजपा, कांग्रेस और जद(एस) समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। सत्तारूढ़ भाजपा ने अयोग्य ठहराये गये कांग्रेस के पूर्व विधायक एमटीबी नागराज को अपना उम्मीदवार बनाया है वहीं कांग्रेस ने हेब्बल के विधायक बी सुरेश की पत्नी पद्मावती को प्रत्याशी चुना है।

जद(एस) ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है और भाजपा के बागी सरत बाचेगौड़ा को समर्थन दिया है जो निर्दलीय किस्मत आजमा रहे हैं। नागराज के चुनावी हलफनामे के अनुसार उनकी कुल संपत्ति करीब 1,200 करोड़ रुपये की है जो पिछले 18 महीने में 180 करोड़ रुपये बढ़ी है।

पिछले दिनों अयोग्य करार दिये गये 17 विधायकों में शामिल नागराज के पास 419.28 करोड़ रुपये चल संपत्ति, वहीं उनकी पत्नी एम शांताकुमारी के नाम 167.34 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। नागराज के पास प्राडो, फॉर्च्यूनर, बेंज, बोलेरो, लैंड रोवन और एक आई10 कार है जिनकी कुल कीमत 2.54 करोड़ रुपये है, वहीं उनकी पत्नी के नाम 1.72 करोड़ रुपये कीमत की पोर्श कार है।

इसी तरह कांग्रेस उम्मीदवार पद्मावती और उनके विधायक पति बी सुरेश की कुल संपत्ति 424 करोड़ रुपये की है। पद्मावती के चुनाव हलफनामे के मुताबिक उनका पेशा कारोबार है। दोनों के पास 16.63 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 407 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। संपत्ति में बड़ी हिस्सेदारी सुरेश की है।

दोनों के पास 3.13 करोड़ रुपये कीमत की कारें हैं जिनमें प्राडो, ऑडी, आई20, जेसीबी, बेंज, इनोवा और महिंद्रा जीप है। निर्दलीय उम्मीदवार सरत बाचेगौड़ा ने हलफनामे में पत्नी प्रतिभा के साथ 138 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है। चिकबल्लापुरा से भाजपा सांसद बी एन बाचेगौड़ा के बेटे सरत ने अपना पेशा लोक सेवा और कारोबार बताया है। 

टॅग्स :कर्नाटकउपचुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए