लाइव न्यूज़ :

नया खुलासा: क्या योगी आदित्यना‌थ की वजह से कर्नाटक में बीजेपी को मिली हार?

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: May 23, 2018 16:48 IST

कर्नाटक में योगी आदित्यनाथ ने कुल 33 सीटों पर चुनाव प्रचार किया था और इन सभी सीटों पर बीजेपी प्रत्याशी जीते थे।

Open in App

लखनऊ, 23 मईः कर्नाटक में योगी आदित्यनाथ ने कुल 33 सीटों पर चुनाव प्रचार किया था और इन सभी सीटों पर बीजेपी प्रत्याशी जीते। कर्नाटक चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यानाथ बृहस्पतिवार (तीन मई) से अपनी रैली शुरू किए थे। उन्हें आगामी कुछ दिनों में यहां 13 जिलों की 100 से ज्‍यादा सीटों के लिए 35 जनसभाएं करनी थीं। लेकिन उनका प्रचार डेढ़ दिन 33 सीटों पर ही सिमट गया।

वे सिरसी, सागरा, बलेहोंनुर, शृंगेरी व चिकमंगलूर, बैंदुर व भटकल की सीटों पर ही प्रचार कर पाए। लेकिन उनकी कई जनसभाएं कैंसिल हो गईं। क्योंकि अपनी चुनावी रैलियां अधूरे में छोड़कर योगी को यूपी लौटना पड़ा। उस वक्त यूपी में आंधी-तूफान से जान-माल का भारी नुकसान हुआ था। 50 से ज्यादा मौतें हो गई थीं। ऐसे में इस वक्त सोशल मीडिया यह चर्चा तेज है कि अगर योगी आदित्यनाथ ने अपनी रैलियां पूरी की होती तो बीजेपी बहुमत से 7 सीटें दूर नहीं रह गई होती।

कर्नाटक के नाथ संप्रदाय में योगी आदित्यनाथ की जबर्दस्त पकड़

कर्नाटक में नाथ संप्रदाय के 72 से ज्यादा मठ और मंदिर हैं। और खास बात है कि नाथ संप्रदाय की सबसे बड़ी पीठ गोरक्ष पीठ है, जिसके महंत योगी आदित्यनाथ हैं। जबकि नाथ संप्रदाय के मंदिर-मठों की सबसे बड़ी संस्‍था, 'अखिल भारत वर्षीय अवधूत भेष बारह पंथ योगी महासभा' के अध्यक्ष भी योगी आदित्यना‌थ हैं। उनका प्रभाव यहां काफी होता। अगर वे अपनी रैली पूरी कर पाते। (जरूर पढ़ें: 4 साल में 81 विदेश यात्राएं कर चुके हैं पीएम मोदी, 3 साल में खर्च हुए 1000 करोड़ से ज्यादा)

गुजरात और त्रिपुरा योगी ने किया था कमाल

योगी आदित्यानाथ ने गुजरात और त्रिपुरा में पीएम मोदी से ज्यादा प्रभावी चुनाव प्रचार किया था। एक रिकॉर्ड के मुताबिक उन दोनों ही प्रदेशों में जिन जगहों पर योगी आदित्यानाथ ने चुनाव प्रचार किया था वहां की ज्यादातर सीटें बीजेपी के खाते में आई थी।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018योगी आदित्यनाथबीएस येदियुरप्पासिद्धारमैया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ