लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: बीएस येदियुरप्पा ने कहा, "मुस्लिमों का ओबीसी कोटा समाप्त करना कोई अन्याय नहीं है"

By अनुभा जैन | Updated: March 31, 2023 15:31 IST

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने बोम्मई सरकार द्वारा हाल ही में मुस्लिमों को ओबीसी के तहत मिलने वाले 4 फीसदी आरक्षण को खत्म किये जाने का समर्थन करते हुए कहा कि उनके साथ कोई अन्याय नहीं हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देबीएस येदियुरप्पा ने बोम्मई सरकार द्वारा खत्म किये गये मुस्लिमों के 4 फीसदी आरक्षण को सही बतायामुस्लिमों को आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में समाहित किया गया है और यह कोई अन्याय नहीं हैयेदियुरप्पा ने कहा कि मैं अपील करता हूं कि कोई भी इसे गलत तरीके से न ले

बेंगलुरु: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने एक बैठक में कहा कि कांग्रेस अपने झूठे वादों के साथ लोगों को मूर्ख बना रही है और इसलिए उसे भ्रम है कि वो विधानसभा चुनाव जीत जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने बोम्मई सरकार द्वारा हाल ही में मुस्लिमों को ओबीसी के तहत मिलने वाले 4 फीसदी आरक्षण को खत्म किये जाने का समर्थन करते हुए कहा कि मुस्लिमों को आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के कोटे में मिलने वाले 10 फीसदी  आरक्षण में समाहित करके कोई अन्याय नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा, “मैं अपील करता हूं कि इसे गलत तरीके से नहीं लिया जाना चाहिए।“ शिकारीपुरा में बंजारा और भोवी समुदाय के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा पर येदियुरप्पा ने कहा कि कुछ जगहों पर घटनाएं हुई हैं। पर प्रदेश के अन्य स्थानों पर संशोधित कोटे पर सहमति बनी है।

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि येदियुरप्पा ने टांडा (लमानी हैमलेट) विकास निगम का गठन किया था और शिवमोग्गा जिले में टांडा को सभी सुविधाएं दी थीं। इस मुद्दे पर कांग्रेस की आलोचना करते हुए सीएम बोम्मई ने कहा कि अगर कोई मुद्दा है तो उसे बैठकर सुलझाया जा सकता है।

2019 में भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस और जद (एस) के पार्टी कार्यकर्ता अपनी पार्टियों में वापस जाने की योजना बना रहे हैं, इस अटकल पर पूर्व सीएम ने कहा कि जिन लोगों को भाजपा में टिकट नहीं मिलेगा, वे वापस आ जाएंगे। उनमें से अधिकांश बने रहेंगे और निकट भविष्य में पार्टी में उपयुक्त पद प्राप्त करेंगे।

भाजपा पार्टी के सूत्रों के अनुसार, 10 मई को होने वाले आगामी चुनावों के लिए, भाजपा 8 अप्रैल तक सूची की घोषणा करेगी और पार्टी ने  224 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

आगामी चुनावों के लिए कर्नाटक की डबल-इंजन सरकार ने अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण कोटा 3 प्रतिशत से बढ़ाकर 7 प्रतिशत और अनुसूचित जाति के लिए 15 प्रतिशत से 17 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है, साथ ही मुसलमानों के लिए ओबीसी कोटा को खत्म करने और इसे लिंगायत और वोक्कालिगा जातियों के लिए वितरित करने का निर्णय लिया है। भाजपा के अनुसार यह कांग्रेस के वोट बैंक का मुकाबला करने में पार्टी की मदद करेगी जिसमें अल्पसंख्यकों, दलितों और पिछड़े वर्गों के वोट शामिल हैं।

टॅग्स :बीएस येदियुरप्पाकर्नाटकBasavaraj BommaiBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए