लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में हार के बाद भाजपा में हाहाकार!, 11 लोगों को नोटिस जारी, पार्टी विरोधी गतिविधियों में हिस्सा लिया, देखें नेताओं की लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 1, 2023 12:10 IST

कर्नाटकः बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील, पूर्व मुख्यमंत्री व संसदीय बोर्ड के सदस्य बी. एस. येदियुरप्पा सहित अन्य लोग शामिल हुए।

Open in App
ठळक मुद्देलोगों की जांच करने और अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का फैसला लिया गया है।पार्टी को शर्मिंदा कर रहे हैं उनसे हमने व्यक्तिगत रूप से बात की है।साफ शब्दों में भविष्य में ऐसे बयान नहीं देने को कहा गया है।

बेंगलुरुः भारतीय जनता पार्टी की कर्नाटक इकाई ने विधानसभा चुनावों के दौरान कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों में हिस्सा लेने और पार्टी तथा नेताओं के खिलाफ बयान देकर शर्मिंदा करने के मामले में 11 लोगों को नोटिस जारी किया है। भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों की जांच करने और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का फैसला लिया है।

भाजपा नेताओं की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील, पूर्व मुख्यमंत्री व संसदीय बोर्ड के सदस्य बी. एस. येदियुरप्पा सहित अन्य लोग शामिल हुए। बैठक के बाद कतील ने पत्रकारों से कहा, ‘‘चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे लोगों की जांच करने और अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का फैसला लिया गया है।

जो लोग बयान देकर पार्टी को शर्मिंदा कर रहे हैं उनसे हमने व्यक्तिगत रूप से बात की है। नोटिस जारी कर दिया गया है और उनसे साफ शब्दों में भविष्य में ऐसे बयान नहीं देने को कहा गया है।’’ यह पूछने पर कि किसे-किसे नोटिस दिया गया है, कतील ने नामों का खुलासा किए बगैर कहा, ‘‘हमने अभी तक 11 लोगों को नोटिस जारी किया है।’’

येदियुरप्पा ने कहा कि पार्टी के लोगों को निर्देश दिया गया है कि वे भाजपा को शार्मिंदा करने वाले बयान ना दें। उन्होंने कहा, ‘‘हमने ऐसे बयान देने वालों को बुलाया है और उनसे बात की है। उनसे सचेत रहने और सुनिश्चित करने को कहा गया है कि ऐसी परिस्थितियां पैदा ना हों, वरना उचित कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में फैसला लिया गया है।’’ 

 

टॅग्स :कर्नाटकKarnataka Assemblyकर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023बीएस येदियुरप्पा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?