लाइव न्यूज़ :

40 लाख की रिश्वत के मामले में कर्नाटक बीजेपी विधायक मदल विरुपाक्षप्पा गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 27, 2023 20:58 IST

भाजपा विधायक मदल विरुपक्षप्पा के बेटे प्रशांत मदल को लोकायुक्त अधिकारियों ने एक ठेकेदार से 40 लाख रुपये की रिश्वत लेते दो मार्च को रंगे हाथ पकड़ा था। आरोप है कि कुमार केएसडीएल कार्यालय में अपने पिता की ओर से यह रकम ले रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देइससे पहले कर्नाटक हाईकोर्ट ने विधायक की जमानत याचिका को खारिज कर दिया थाविरुपक्षप्पा के बेटे प्रशांत मदल को लोकायुक्त अधिकारियों ने 40 लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा थाआरोप है कि कुमार केएसडीएल कार्यालय में अपने पिता की ओर से यह रकम ले रहे थे

बेंगलुरु:कर्नाटक के भाजपा विधायक मदल विरुपक्षप्पा को सोमवार को कर्नाटक सोप्स एंड डिटर्जेंट लिमिटेड से जुड़े रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले कर्नाटक हाईकोर्ट ने विधायक की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। हाईकोर्ट ने पिछले सप्ताह इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। 

कर्नाटक सोप्स एंड डिटर्जेंट लिमिटेड के अध्यक्ष एवं भाजपा विधायक मदल विरुपक्षप्पा के बेटे प्रशांत मदल को लोकायुक्त अधिकारियों ने एक ठेकेदार से 40 लाख रुपये की रिश्वत लेते दो मार्च को रंगे हाथ पकड़ा था। आरोप है कि प्रशांत केएसडीएल कार्यालय में अपने पिता की ओर से यह रकम ले रहे थे।

 बाद में विरुपक्षप्पा के आवास से 7 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी जब्त की गई थी। चन्नागिरी विधायक ने दावा किया था कि यह सुपारी की बिक्री से प्राप्त आय थी। हाईकोर्ट ने पहले विरुपक्षप्पा को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके पर अंतरिम अग्रिम जमानत दी थी, जिससे उन्हें गिरफ्तारी से संरक्षण मिला था। सोमवार को अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो गई जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 

इस महीने की शुरुआत में विधायक का दावणगेरे में उनके गृह नगर में हीरो की तरह स्वागत हुआ जब वह अग्रिम जमानत मिलने के बाद पेश हुए। लेकिन जमानत को शीर्ष अदालत में चुनौती दी गई, जिसमें उन्हें पेश होने और बचाव करने के लिए कहा।

मदल विरुपक्षप्पा ने मीडिया से कहा, "मुझे 100 प्रतिशत विश्वास है कि मैं मामले में बरी हो जाऊंगा। मेरे घर से जब्त किए गए धन का स्रोत भ्रष्टाचार नहीं है। पैसा कृषि और परिवार द्वारा चलाए जा रहे अन्य वैध व्यवसायों से है।"

विधायक ने अपने ऊपर लगे आरोपों खारिज किया और कहा कि उन्हें उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों द्वारा फंसाया जा रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनका बेटा, जो रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था, निर्दोष है। विधायक ने दावा किया कि किसी ने उनके बेटे के कार्यालय में पैसा रख दिया। प्रशांत मदल कर्नाटक प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं और बैंगलोर जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड के मुख्य लेखा अधिकारी हैं।

टॅग्स :BJP MLAKarnatakaKarnataka High Court
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?