लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: मंत्री ने सरेआम महिला को मारा थप्पड़, कैमरे में कैद हुआ पूरा वाकया, महिला ने फिर मंत्री के पैर छुए

By विनीत कुमार | Updated: October 23, 2022 13:00 IST

कर्नाटक में बसवराज बोम्मई सरकार में मंत्री वी सोमन्ना विवादों में आ गए हैं। एक कार्यक्रम में उन्होंने सभी के सामने एक महिला को थप्पड़ मार दिया। पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक सरकार में मंत्री वी सोमन्ना ने महिला को मारा थप्पड़, वीडियो हो रहा वायरल।वीडियो में थप्पड़ लगने के ठीक बाद महिला मंत्री के पैर छूते भी नजर आ रही है।महिला मंत्री वी सोमन्ना के पास अपनी फरियाद लेकर पहुंची थी, लेकिन मंत्री ने उसे थप्पड़ रसीद कर दी।

बेंगलुरु: कर्नाटक सरकार में मंत्री वी सोमन्ना के एक महिला को थप्पड़ मारने का वीडियो सामने आया है। महिला एक कार्यक्रम में अपनी समस्या लेकर मंत्री के पास पहुंची थी। घटना शनिवार शाम की है। कर्नाटक के चामराजनगर जिले के गुंडलुपेट तालुक में हंगाला गांव में जमीन के मालिकाना हक के लिए महिला भाजपा सरकार में मंत्री वी सोमन्ना के पास अपनी फरियाद लेकर पहुंची थी। इसी बीच मंत्री ने महिला को थप्पड़ रसीद कर दी।

इस सार्वजनिक कार्यक्रम में मंत्री सोमन्ना भूमि के स्वामित्व संबंधी दस्तावेज का वितरण कर रहे थे। बताया जा रहा है कि महिला अपने दस्तावेज नहीं हासिल कर पाने को लेकर नाराज थी। इसी बात को लेकर वह मंत्री के पास पहुंची थी।

सामने आये वीडियो में दिखता है कि मंत्री के थप्पड़ मारने के ठीक बाद महिला उनके पांव छूने के लिए झुकती है। बताया गया कि सोमन्ना ने बाद में माफी मांगी।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार कर्नाटक भू-राजस्व अधिनियम की धारा 94सी के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि नियमितीकरण के लिए लगभग 175 लोग इसके मालिकाना हक के पात्र थे। महिला के अनुसार, उसने राजस्व विभाग के तहत भूखंड नहीं दिए जाने की अपनी आपबीती बताने के लिए मंत्री से संपर्क किया था और तभी वी सोमन्ना ने उसे थप्पड़ मार दिया।

वी सोमन्ना को इस कार्यक्रम के लिए दोपहर 3.30 बजे पहुंचना था, लेकिन वह दो घंटे की देरी से पहुंचे।

वैसे, यह पहली बार नहीं है जब कोई मंत्री सार्वजनिक रूप से ऐसा व्यवहार करता कैमरे पर दिखा है। पिछले साल दिसंबर में कानून मंत्री जेसी मधुस्वामी भी एक महिला किसान को सार्वजनिक रूप से गालियां देते हुए कैमरे पर देखे गए थे।

वहीं, अभी हाल में 3 सितंबर को कर्नाटक में बीजेपी विधायक अरविंद लिंबावली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया था। इसमें वे एक महिला को धमकाते और उसे अपशब्द कहते नजर आए थे। महिला अपनी संपत्ति के ध्वस्तीकरण का विरोध कर रही थी।

इससे पहले जनता दल (सेक्युलर) के एक नेता कर्नाटक में एक कॉलेज के प्रिंसिपल को थप्पड़ मारते हुए कैमरे में कैद हुए थे। एम श्रीनिवास एक कॉलेज के दौरे पर थे और कथित तौर पर प्रिंसिपल द्वारा कंप्यूटर लैब के लिए चल रहे विकास कार्यों के बारे में स्पष्ट जवाब नहीं दिए जाने पर नाराज हो गए थे।

टॅग्स :कर्नाटकभारतीय जनता पार्टीBasavaraj Bommai
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

भारतKarnataka: कैबिनेट मंत्री डी. सुधाकर का निधन, 66 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा; राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को कर्नाटक और तेलंगाना का करेंगे दौरा, विभिन्न योजनाओं का रखेंगे आधारशिला और उद्घाटन

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल