लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: "आलाकमान का झुकाव मेरी तरफ", इस बयान पर भाजपा नेता आर अशोक ने दी सफाई..

By अनुभा जैन | Updated: November 21, 2023 15:38 IST

आर अशोक ने कहा कि पार्टी के कुछ नेता और अन्य लोग इस फैसले से नाराज हैं, जो आम बात है। जब एक पद के लिए कई उम्मीदवार हों। उन्होंने कहा, "मैं और विजयेंद्र उन सभी लोगों से बात कर रहे हैं, जो इसके पक्ष में नहीं हैं और उचित समय पर सब कुछ सुलझा लिया जाएगा।"

Open in App
ठळक मुद्देआलाकमान के झुकाव वाले बयान पर खुद भाजपा नेता आर अशोक ने दी सफाईउन्होंने आगे कहा, विकास कार्य ठप हो गया हैभाजपा-जद(एस) गठबंधन के बारे में कहा, लोकसभा चुनावों में हम 25 से अधिक सीटें जीतेंगे

बेंगलुरु: इस बयान का खंडन करते हुए कि पार्टी आलाकमान का झुकाव आर अशोक और विजयेंद्र की तरफ है, विधानसभा में विपक्ष के नवनिर्वाचित नेता और वरिष्ठ विधायक आर अशोक ने सोमवार को मीडिया के सामने सफाई देते हुए कहा, "इसमें कोई सच्चाई नहीं है। पार्टी आलाकमान ने मेरी और विजयेंद्र की नियुक्ति के फैसले को अंतिम रूप देने से पहले भाजपा के विधायकों, वरिष्ठ पदाधिकारियों और कोर कमेटी के सदस्यों से परामर्श किया। इसलिए, हमारा चुनाव किसी भी दबाव के बिना सभी पार्टी पदाधिकारियों की सहमति पर हुआ।"

उन्होंने आगे कहा कि पार्टी के कुछ नेता और अन्य लोग इस फैसले से नाराज हैं, जो आम बात है। जब एक पद के लिए कई उम्मीदवार हों। उन्होंने कहा, "मैं और विजयेंद्र उन सभी लोगों से बात कर रहे हैं, जो इसके पक्ष में नहीं हैं और उचित समय पर सब कुछ सुलझा लिया जाएगा।" अशोक ने कहा कि विजयेंद्र भाजपा इकाई के सचिव और उपाध्यक्ष के तौर पर काम कर चुके हैं। उनकी नियुक्ति, उनके अनुभव और क्षमताओं पर आधारित थी।

भाजपा-जद(एस) गठबंधन के बारे में आर. अशोक ने कहा, "आने वाले लोकसभा चुनावों में हम 25 से अधिक सीटें जीतेंगे। पुराने मैसूर में जद (एस) का मजबूत आधार है और उत्तरी कर्नाटक में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला होगा।"

कांग्रेस की सत्ताधारी सरकार के बारे में बात करते हुए अशोक ने कहा कि अपनी स्थापना के बाद से सत्तारूढ़ सरकार सभी मोर्चों पर बुरी तरह विफल रही है। शक्ति योजना ने ऑटो चालकों की आजीविका बर्बाद कर दी है। गृह लक्ष्मी योजना के तहत 2 हजार अनुदान की राशि अभी कितनी महिलाओं को मिलनी हैं। वहीं, बार-बार हो रही बिजली कटौती ने गृह ज्योति योजना की वास्तविक स्थिति बता दी है। विकास कार्य ठप हो गया है। भ्रष्टाचार और कैश-फॉर-ट्रांसफर घोटालों से लोगों को सरकार का असली चेहरा पता चल रहा है।

टॅग्स :कर्नाटकअमित शाहनरेंद्र मोदीBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी