लाइव न्यूज़ :

बुरका विवाद: भाजपा नेता ने मुसलमानों के 'बहिष्कार' का विरोध करते हुए कहा, 'अगर उनके व्यवसाय बंद करवा दिये तो वे क्या खाएंगे?'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 28, 2022 21:50 IST

भाजपा नेता और कर्नाटक विधान परिषद के सदस्य एच विश्वनाथ ने कहा कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है न कि बजरंग दल, आरएसएस या अन्य किसी दूसरे गुट की। उन्होंने कहा कि मुसलमान छोटे व्यवसायी हैं और अगर उनके व्यवसाय बंद करवा दिये गये तो वे क्या खाएंगे? हिंदू-मुस्लिम कोई फर्क नहीं पड़ता। यह तो पेट की भूख का सवाल है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा सरकार राज्य में दो समुदायों के बीच हो रहे संघर्ष को मूकदर्शक की तरह देख रही हैभाजपा नेता एच विश्वनाथ ने बोम्मई सरकार पर "धार्मिक राजनीति में शामिल" होने का आरोप लगायाउन्होंने कहा कि इस मामले में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को स्टैंड लेना चाहिए

बेंगलुरु:कर्नाटक में भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बुरका विवाद को लेकर मुस्लिम व्यापारियों को हिंदू मंदिरों में आयोजित होने वाले मेले से प्रतिबंधित करने के दक्षिणपंथी संगठनों के फैसले की कड़ी आलोचना की है। इसके साथ ही कर्नाटक विधान परिषद के सदस्य एच विश्वनाथ ने कर्नाटक की बोम्मई सरकार पर "धार्मिक राजनीति में शामिल" होने का भी आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा, "हमारे यहां दूसरे देशों में भी मुसलमान रहते हैं। ये मुसलमान खाने और फूल बेचने का व्यवसाय करते हैं। इससे क्या फर्क पड़ता है?" उन्होंने कहा, "वे छोटे व्यवसायी हैं और अगर उनके व्यवसाय बंद करवा दिये गये तो वे क्या खाएंगे? हिंदू-मुस्लिम कोई फर्क नहीं पड़ता। यह तो पेट की भूख का सवाल है।"

विश्वनाथ ने कहा कि सरकार राज्य में दो समुदायों के बीच हुए संघर्ष को मूकदर्शक बनी देख रही है। उन्होंने कहा, सरकार को इस मामले में स्टैंड लेना चाहिए और इसके लिए वो मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से मिलकर पहले ही अपनी आपत्ति दर्ज करवा चुके हैं।"

उन्होंने कहा, "यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। बजरंग दल, आरएसएस (भाजपा के वैचारिक संरक्षक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) या अन्य किसी दूसरे गुटों की नहीं।"

यह पूछे जाने पर कि क्या राज्य दक्षिणपंथी दबाव के आगे झुक रहा है, विश्वनाथ ने जवाब देने से इनकार कर दिया। पिछले कुछ हफ्तों उडुपी में दक्षिणपंथी संगठनों द्वारा मांग उठाई गई थी। संगठन बुरका विवाद के कारण गैर-हिंदू व्यापारियों को मंदिर परिसर से प्रतिबंधित करने की मांग कर रहे हैं संगठनों ने अपने इस फैसले को सही ठहराते हुए इसके लिए मुसलमान वर्ग को जिम्मेदार ठहराया है।

संगठन का कहना है कि बुरके पर राज्य सरकार के प्रतिबंध को बरकरार रखने वाले कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ मुसलमानों के एक वर्ग ने अपनी दुकाने बंद करके विरोध किया था।

उसके तुरंत बाद उडुपी के कौप में मारी गुड़ी मंदिर के अधिकारियों ने 22 और 23 मार्च को सुग्गी मारी पूजा उत्सव के दौरान मुसलमानों को दुकान आवंटित करने से मना कर दिया था।

वहीं से मंदिर के मेलों और धार्मिक आयोजनों में गैर-हिंदू व्यापारियों और विक्रेताओं को प्रतिबंधित करने की मांग फैल गई। कई दक्षिणपंथी संगठनों ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में मंदिर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे।

वहीं हिंदू संगठनो के इस फैसले का एच विश्वनाथ काफी मुखरता से विरोध कर रहे हैं। एच विश्वनाथ उन प्रमुख नेताओं में से एक हैं, जिन्होंने 2019 में कांग्रेस-जनता दल (सेक्युलर) गठबंधन वाली कुमारास्वामी की सरकार को गिरा दिया, जिससे बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली भाजपा ने राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया था। 

टॅग्स :कर्नाटक हिजाब विवादBasavaraj Bommaiबेंगलुरुकर्नाटकKarnataka High Court
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील