लाइव न्यूज़ :

मल्लिकार्जुन खड़गे पर कर्नाटक के भाजपा नेता का आपत्तिजनक बयान, विवाद बढ़ने के बाद मांगी माफी

By अनुभा जैन | Updated: August 3, 2023 12:50 IST

भाजपा नेता और कर्नाटक के पूर्व गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे के रंग को लेकर आपत्तिजनक बयान एक कार्यक्रम में दिया। इस बयान पर विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने सफाई दी हैष

Open in App

बेंगलुरु: कर्नाटक पूर्व गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांग ली है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की त्वचा के रंग पर आपत्तिजनक बयान को लेकर ज्ञानेंद्र की काफी आलोचना हो रही थी।

पश्चिमी घाट में कस्तूरीरंगन रिपोर्ट के कार्यान्वयन के विरोध में तीर्थहल्ली, शिवमोग्गा रैली में भाग लेने के दौरान ज्ञानेंद्र ने बीदर में भालकी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले वर्तमान वन मंत्री ईश्वर खंड्रे की ओर इशारा किया था। ज्ञानेंद्र ने कहा था, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कर्नाटक के वन मंत्री उत्तरी कर्नाटक से है, जहां बिल्कुल भी जंगल नहीं हैं। ज्यादातर मंत्री उत्तरी कर्नाटक से हैं। वहां उच्च तापमान के कारण लोग की त्वचा का रंग काला पड़ जाता है। खांडरे को जंगल के पास रहने वाले लोगों के बारे में कुछ नहीं पता। उत्तरी कर्नाटक के इन मंत्रियों को नहीं पता कि पौधे, पेड़ और छाया क्या हैं। वे काले हैं (मल्लिकार्जुन) खड़गे को देखें और आप लोगों की कठिनाई को जानेंगे और समझेंगे। एकमात्र छाया जो उन्होने देखी होगी वह है उसके सिर पर कुछ बाल, ताकि वह चिलचिलाती गर्मी और धूप से बच सके।'

बाद में मीडिया को स्पष्टीकरण देते हुए ज्ञानेंद्र ने कहा, 'उनकी टिप्पणी खंड्रे के प्रति थी। जुबान फिसलने के कारण “खंड्रे“ की जगह खड़गे निकल गया। ज्ञानेंद्र ने आगे कहा, 'उनका इरादा खड़गे जैसे वरिष्ठ कांग्रेस नेता का अपमान करने का नहीं था।' उन्होंने आगे कहा, 'मुझे नहीं लगता कि मैं इस लायक हूं कि मल्लिकार्जुन खड़गे जैसे नेता की आलोचना कर सकूं।'

कांग्रेस ने कहा- भाजपा नेता ने दिया दलित विरोधी बयान

कांग्रेस ने ज्ञानेंद्र की टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए कहा, 'अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अगर नस्लवादी टिप्पणी की जाती है तो उसे अपराध के तौर पर देखा जाता है। हालांकि, भगवा पार्टी के लिए ऐसे बयान गर्व की बात हैं। इससे पता चलता है कि ज्ञानेंद्र और बीजेपी का जाति व्यवस्था के प्रति झुकाव है और यह ज्ञानेंद्र की टिप्पणी से पता चला है। बयान दलित विरोधी था।' 

कर्नाटक कांग्रेस ने भगवा पार्टी से मांग की, 'अगर बीजेपी कर्नाटक की जनता और दलितों का सम्मान करती है, तो पार्टी को ज्ञानेंद्र को बीजेपी से निलंबित कर देना चाहिए।'

ईश्वर खंड्रे ने कहा कि ज्ञानेंद्र और भगवा पार्टी स्वभाव से नस्लवादी हैं, उन्होंने न केवल वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को अपमानित किया है, बल्कि कल्याण कर्नाटक क्षेत्र और पूरे कर्नाटक राज्य के लोगों का भी अपमान किया है।इस मामले पर डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि अगर ज्ञानेंद्र इस तरह बोलेंगे तो उन्हें नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरोसाइंसेस निम्हान्स भेजना होगा जो बेंगलुरु में है।

टॅग्स :कर्नाटकमल्लिकार्जुन खड़गेकांग्रेसDK Shivakumarभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज