लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: बेंगलुरु के सात स्कूलों को ईमेल से मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने छापेमारी शुरू की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 8, 2022 14:38 IST

बेंगलुरू शहर के पुलिस आयुक्त कमल पंत ने कहा कि बेंगलुरू के बाहरी इलाके के सात स्कूलों को ई-मेल से बम विस्फोट की धमकी मिली है। हमारी स्थानीय पुलिस इसकी जांच कर रही है।’’ उन्होंने पत्रकारों से कहा कि बम निरोधक दस्ते मौके पर पहुंच कर जांच कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने कह कि बेंगलुरू के बाहरी इलाके के सात स्कूलों को ई-मेल से बम विस्फोट की धमकी मिली है। पुलिस ने पत्रकारों से कहा कि बम निरोधक दस्ते मौके पर पहुंच कर जांच कर रहे हैं।

बेंगलुरू: बेंगलुरू शहर के पुलिस आयुक्त कमल पंत ने शुक्रवार को बताया कि शहर के सात स्कूलों को ‘ई-मेल’ के जरिए बम से विस्फोट की धमकी मिली है और पुलिस के दल मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं।

पंत ने कहा, ‘‘बेंगलुरू के बाहरी इलाके के सात स्कूलों को ई-मेल से बम विस्फोट की धमकी मिली है। हमारी स्थानीय पुलिस इसकी जांच कर रही है।’’ उन्होंने पत्रकारों से कहा कि बम निरोधक दस्ते मौके पर पहुंच कर जांच कर रहे हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या मौके पर कुछ मिला है, आयुक्त ने कहा, ‘‘हमारे दल ई-मेल के आधार पर मौके पर जांच कर रहे हैं ... और जानकारी मिलने पर मीडिया के साथ उसे साझा किया जाएगा।’’

जिन स्कूलों को धमकी मिली उनमें महादेवपुरा स्थित ओपलन इंटरनेशनल स्कूल, वरथुर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल, हेनूर स्थित न्यू एकेडमी स्कूल, सेंट विंसेंट पॉल स्कूल और गोविंदपुरा इंडियन पब्लिक स्कूलशामिल हैं।

(समाचार एजेंसी भाषा से इनपुट के साथ)

टॅग्स :कर्नाटकPoliceBasavaraj Bommai
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज