लाइव न्यूज़ :

Karnataka Bandh News: कर्नाटक बंद से बुरा हाल, 44 उड़ानें रद्द, बेंगलुरु पुलिस ने वतल नागराज को हिरासत में लिया, जानें अपडेट, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 29, 2023 15:35 IST

Karnataka Bandh News: हवाई अड्डे के अधिकारियों के अनुसार परिचालन संबंधी मुद्दों के कारण 44 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं और इसकी सूचना यात्रियों को पहले ही दे दी गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देशनिवार तक शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है।कन्नड़ समर्थक संगठनों के 200 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। 2,000 से अधिक कन्नड़ समर्थक समूहों ने सुबह 12 बजे प्रदर्शन किया।

Karnataka Bandh News: कावेरी जल बंटवारा विवाद पर राज्यव्यापी कर्नाटक बंद के कारण लोगों का बुरा हाल हुआ है। कैम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से आने वाली 22 उड़ानें और 22 जाने वाली उड़ानें आज रद्द कर दी गईं। हवाई अड्डे के अधिकारियों के अनुसार परिचालन संबंधी मुद्दों के कारण 44 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं और इसकी सूचना यात्रियों को पहले ही दे दी गई थी।

डीसीपी सेंट्रल डिवीजन शेखर टी के अनुसार, बेंगलुरु पुलिस ने हवाई अड्डे और कर्नाटक और तमिलनाडु की सीमा पर स्थित अट्टीबेले के पास विभिन्न हिस्सों से कन्नड़ समर्थक संगठनों के 200 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। शनिवार तक शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है।

तमिलनाडु को कावेरी का पानी छोड़े जाने के विरोध में 2,000 से अधिक कन्नड़ समर्थक समूहों ने सुबह 12 बजे प्रदर्शन किया। कावेरी के लिए प्रतिस्पर्धा: मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बुधवार को कहा कि गुरुवार से 15 अक्टूबर तक कर्नाटक से तमिलनाडु तक कावेरी जल विनियमन समिति के निर्देश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जाएगी।

राज्य में चल रहे विरोध प्रदर्शन 21 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट द्वारा पड़ोसी राज्य तमिलनाडु को 15 दिनों के लिए प्रति दिन 5,000 क्यूसेक पानी छोड़ने के कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण (सीडब्ल्यूएमए) के निर्देश में हस्तक्षेप करने से इनकार करने के कारण शुरू हुए हैं।

तमिलनाडु के साथ कावेरी जल साझा करने के विरोध में शुक्रवार को आहूत कर्नाटक बंद के कारण कैम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पर कुल 44 उड़ानें रद्द कर दी गईं। हवाई अड्डा प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी। इसी प्रकार से राज्य परिवहन निगमों ने भी खास तौर पर मांड्या, मैसुरु, चामराजनगर आदि कावेरी बेसिन जिलों में अपनी कई बस सेवाएं रद्द कर दी हैं।

इन जिलों में बंद का सर्वाधिक असर पड़ा है। बंद के कारण वक्त पर नहीं पहुंच पाने के कारण बहुत से लोग अपनी उड़ान,बस और ट्रेन नहीं पकड़ पाए वहीं कुछ लोग उड़ान तथा बस सेवाएं बंद होने से परेशान नजर आए। हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ हमने हड़ताल की वजह से आज 44 उड़ानें रद्द की हैं...।’’

कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) ने कहा कि कर्नाटक के दक्षिणी हिस्सों में केवल 59.88 प्रतिशत बसें संचालित हो रही हैं। बस संचालन के मामले में केएसआरटीसी की मैसुरू और चामराजनगर इकाई सर्वाधिक प्रभावित रहीं। 447 बसों के निर्धारित प्रस्थान के मुकाबले, मैसूरु में केवल सात बसें चलीं, जबकि चामराजनगर में 247 बस सेवाओं में से आठ संचालित हुईं।

मांड्या, चिक्कमंगलुरु और बेंगलुरु में निर्धारित प्रस्थान के मुकाबले क्रमशः 37.25 प्रतिशत, 51.49 प्रतिशत और 57.39 प्रतिशत परिचालन देखा गया। दक्षिणी कर्नाटक में बस अड्डे और रेलवे स्टेशन वहीं बेंगलुरु में हवाई अड्डे में सन्नाटा पसरा रहा। किसानों और कन्नड़ समर्थक संगठनों ने हवाई अड्डे के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

कन्नड़ समर्थक संगठनों का एक समूह विरोध के तौर पर कैम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के गेट के पास इकट्ठा हुआ। उन्होंने नारेबाजी की जिसके बाद बेंगलुरु पुलिस ने उन्हें एहतियातन हिरासत में ले लिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ हमने 12 लोगों को एहतियातन हिरासत में लिया है।

वे कावेरी जल विवाद के विरोध में हवाई अड्डा परिसर में इकट्ठा हो गए थे। उन्हें एहतियातन हिरासत में लिया गया।’’ इसी तरह विरोध प्रदर्शन बस स्टेशन पर भी हुए। कार्यकर्ताओं ने बैनर, पोस्टर और तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया और नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने बेंगलुरु, मैसूरु, मांड्या और चामराजनगर में कई सड़कों को अवरुद्ध कर दिया, जिससे अफरा तफरी मच गई।

कन्नड़ फिल्म उद्योग ने कर्नाटक बंद को दिया समर्थन

तमिलनाडु के लिए कावेरी नदी का जल छोड़े जाने के विरोध में शुक्रवार को आहूत कर्नाटक बंद में कन्नड़ फिल्म उद्योग भी शामिल हो गया और अभिनेताओं, निर्माताओं, निर्देशकों एवं तकनीशियनों ने यहां धरना प्रदर्शन किया। अभिनेताओं शिवराजकुमार, दर्शन, ‘दुनिया’ विजय और ध्रुव सरजा समेत फिल्म उद्योग से जुड़ी कई हस्तियों ने ‘श्री गुरुराजा कल्याण मंटपा’ के पास आयोजित विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

‘कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स’ ने बृहस्पतिवार को एक बैठक के बाद बंद को समर्थन देने की घोषणा की। राज्य भर के सिनेमाघरों ने शाम तक के शो रद्द कर दिए हैं। ‘कर्नाटक फिल्म एक्जिबिटर्स एसोसिएशन’ ने बंद का समर्थन किया है।

टॅग्स :कर्नाटकसिद्धारमैयाDK ShivakumarबेंगलुरुTamil Nadu
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

भारततमिलनाडु विधानसभा में TVK सरकार को कई दलों का समर्थन

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज