लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: इस बार किंग मेकर नहीं बन पाएंगे कुमारस्वामी, कहा- मेरी एक छोटी पार्टी है, मेरी कोई मांग नहीं

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 13, 2023 11:45 IST

साल 2018 में हुए चुनावों में जेडीएस किंग मेकर की भूमिका में दिखी थी। सबसे कम सीटें होने के बाद भी एच.डी कुमारस्वामी को कांग्रेस को मुख्यमंत्री बनाना पड़ा। हालांकि इस बार मामला अलग है। कांग्रेस अपने दम पर बहुमत लाती दिख रही है और कुमारस्वामी की अहमियत पहले की तरह नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में कांग्रेस पूर्ण बहुमत की ओरजेडीएस इस बार नहीं बन पाएगी किंग मेकरकुमारस्वामी बोले- मेरी कोई मांग नहीं है, मेरी एक छोटी पार्टी है

Karnataka Election Results 2023 Live: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के तहत 10 मई को डाले गए मतों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है।  रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है। पार्टी 119 सीटों पर आगे है। वहीं, बीजेपी 75 सीटों पर आगे है। जबकि जेडीएस 26 पर आगे है। साल 2018 में हुए चुनावों में जेडीएस किंग मेकर की भूमिका में दिखी थी। सबसे कम सीटें होने के बाद भी एच.डी कुमारस्वामी को कांग्रेस को मुख्यमंत्री बनाना पड़ा। 

हालांकि इस बार मामला अलग है। कांग्रेस अपने दम पर बहुमत लाती दिख रही है और कुमारस्वामी की अहमियत पहले की तरह नहीं है। जारी मतगणना के बीच अब पूर्व मुख्यमंत्री एच.डी कुमारस्वामी का बयान आया है और उन्होंने कहा है कि अभी तक मुझसे किसी ने संपर्क नहीं किया है।

"एच.डी कुमारस्वामी ने कहा, 2-3 घंटे और नतीजों का इंतजार करते हैं, हमें अच्छी चीजों की उम्मीद हैं। अभी तक मुझसे किसी ने संपर्क नहीं किया है। मेरी कोई मांग नहीं है, मेरी एक छोटी पार्टी है, मैं कैसे मांग कर सकता हूं?"

बता दें कि कांग्रेस ने बेंगलुरु के 5 स्टार हिल्टन होटल में 50 कमरे बुक किए हैं। जीते हुए विधायकों को रात 8 बजे तक होटल में पहुंचने के लिए कहा गया है। कल कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी।

2018 के विधानसभा चुनावों में  भाजपा के 104 प्रत्याशियों ने जीत हासिल की थी। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के 80 और जेडीएस के 37 उम्मीदवार चुनाव जीते थे। शुरू में कांग्रेस और जेडीएस ने मिलकर सरकार बनाई थी। हालांकि अब साफ हो गया है कि 2023 के चुनावों में कांग्रेस ही किंग होगी।

इस बीच कर्नाटक में ये सवाल भी उभरने लगा है कि अगर कांग्रेस को पूर्ण  बहुमत मिल गया को मुख्यमंत्री कौन बनेगा। कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया ने कहा है कि कर्नाटक के हित के लिए उनके पिता को मुख्यमंत्री बनना चाहिए। हालांकि कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार को भी मुख्यमंत्री पद का दावेदार बताया जा रहा है।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023एचडी कुमारस्वामीकांग्रेसBJPकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार