लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections 2023: पूर्व सीएम कुमारस्वामी के बेटे निखिल इस विधानसभा से लड़ेंगे चुनाव, वर्तमान में मां अनीता कुमारस्वामी कर रही हैं प्रतिनिधित्व

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 18, 2022 20:58 IST

Karnataka Assembly Elections 2023: एच डी कुमारस्वामी की पत्नी अनीता कुमारस्वामी वर्तमान में विधायक के रूप में रामनगर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं। जद (एस) राज्य में औपचारिक रूप से चुनाव के लिए उम्मीदवार के नाम की घोषणा करने वाली पहली राजनीतिक पार्टी है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक चुनाव अप्रैल-मई तक होने की संभावना है।बत्तीस वर्षीय निखिल अभिनय के क्षेत्र से राजनीति में आये हैं।पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के पोते हैं।

Karnataka Assembly Elections 2023: जद (एस) नेतृत्व ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी के बेटे और पार्टी की युवा शाखा के अध्यक्ष निखिल कुमारस्वामी को 2023 के विधानसभा चुनावों के लिए अपने गढ़ रामनगर निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया।

एच डी कुमारस्वामी की पत्नी अनीता कुमारस्वामी वर्तमान में विधायक के रूप में रामनगर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं। जद (एस) राज्य में औपचारिक रूप से चुनाव के लिए उम्मीदवार के नाम की घोषणा करने वाली पहली राजनीतिक पार्टी है। चुनाव अप्रैल-मई तक होने की संभावना है।

कुमारस्वामी ने इससे पहले जुलाई में कहा था कि उनके बेटे निखिल विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, बल्कि इसके बजाय कई अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में पार्टी की जीत के लिए काम करेंगे। बत्तीस वर्षीय निखिल अभिनय के क्षेत्र से राजनीति में आये हैं और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के पोते हैं।

रामनगर में कुमारस्वामी के नेतृत्व में क्षेत्रीय पार्टी की ‘पंच रत्न यात्रा’ (राज्यव्यापी दौरे) में, अनीता ने निखिल को निर्वाचन क्षेत्र में अपना उत्तराधिकारी घोषित किया, और कहा कि वह निखिल के लिए अपना निर्वाचन क्षेत्र छोड़ देंगी। उन्होंने कहा, “निखिल रामनगर से चुनाव लड़ेंगे। मुझे इस निर्वाचन क्षेत्र के लोगों पर भरोसा है कि वे उन्हें अपना प्यार और समर्थन देंगे।”

अनीता ने मतदाताओं से निखिल का उसी तरह समर्थन करने का अनुरोध किया, जिस तरह से उन्होंने देवेगौड़ा, कुमारस्वामी और उनका किया था। उन्होंने कहा, “लोग गलत संदेश फैलाने की कोशिश कर रहे थे। इन सब को खत्म करने के लिए, मैंने निखिल की उम्मीदवारी की घोषणा की है।”

पड़ोसी चन्नापटना क्षेत्र के प्रतिनिधि कुमारस्वामी ने इस अवसर पर कहा कि अनीता ने उन्हें निखिल की उम्मीदवारी की घोषणा करने की अपनी योजना के बारे में नहीं बताया था। उन्होंने कहा, “मैं निखिल को आपकी (मतदाताओं की) गोद में रख रहा हूं। अब आप उसके माता-पिता की तरह हैं। एक बेटे के रूप में आपका विश्वास हासिल करना उसके ऊपर है।

आपको (मतदाताओं को) किसी भी कीमत पर साजिश की राजनीति का शिकार नहीं होना चाहिए। उन्हें सशक्त बनाने से आप सशक्त होंगे।” आज इससे पहले, कुमार स्वामी ने अपने बेटे के कर्नाटक विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना का यह कहते हुए संकेत दिया था कि पार्टी कार्यकर्ता तय करेंगे कि अनीता (कुमार स्वामी की पत्नी) को रामनगर से उम्मीदवार होना चाहिए या निखिल कुमारस्वामी (पुत्र) को। देवेगौड़ा ने 1994 में रामनगर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था, जबकि कुमारस्वामी ने 2004, 2008, 2013 और 2018 में इस सीट से जीत हासिल की थी।

निखिल 2019 का लोकसभा चुनाव पार्टी के गढ़ मांड्या से भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार अभिनेत्री से नेता बनीं सुमलता अंबरीश से हार गए थे। जद (एस) ने पिछला लोकसभा चुनाव कांग्रेस के साथ गठबंधन में लड़ा था, क्योंकि तब राज्य में कुमारस्वामी के नेतृत्व में दोनों दलों की गठबंधन सरकार थी।

जद (एस) को अक्सर ‘वंशवाद की राजनीति’ के लिए आलोचना का सामना करना पड़ता है। इसे ‘परिवारवादी पार्टी’ भी कहा जाता है, क्योंकि पार्टी संरक्षक देवेगौड़ा के परिवार के कम से कम आठ सदस्य राजनीति में हैं। 

टॅग्स :Karnataka Assemblyएचडी देवगौड़ाकर्नाटकजनता दल (सेकुलर)Janta Dal (Secular)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर