लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections 2023: 'मुख्यमंत्री बोम्मई ने लूटा 1.5 करोड़ रुपया', भाजपा से इस्तीफा देने वाले विधायक नेहरू ओलेकर ने लगाया आरोप

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 14, 2023 18:18 IST

कर्नाटक के हवेरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का टिकट गंवाने वाले वाले मौजूदा विधायक नेहरू ओलेकर ने सीधे मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पर निशाना साधा है और उन पर करोड़ों रुपये के गबन का बेहद सनसनीखेज आरोप लगा दिया है। विधायक ओलेकर ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देविधायक नेहरू ओलेकर ने सीएम बसवराज बोम्मई पर लगाया करोड़ों रुपये के गबन का आरोपओलेकर के मुताबिक सीएम बोम्मई ने ड्रिप सिंचाई परियोजना में 1.5 करोड़ रुपये का गबन किया हैओलेकर ने कहा कि भाजपा ने बोम्मई के कहने मेरा पर टिकट काटा है, इसका परिणाम भयानक होगा

बेंगलुरु: भाजपा के लिए कर्नाटक विधानसभा चुनाव में टिकट कटने से नाराज विधायक भारी परेशानी खड़ी करते जा रहे हैं। शुक्रवार की सुबह में कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री और अथानी विधानसभा क्षेत्र से टिकट न मिलने के कारण नाराज लक्ष्मण सावदी ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली है। वहीं अब हवेरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का टिकट गंवाने वाले वाले मौजूदा विधायक नेहरू ओलेकर ने सीधे मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पर निशाना साधा है और उन पर करोड़ों रुपये के गबन का बेहद सनसनीखेज आरोप लगा दिया है।

आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट से वंचित रहने वाले हवेरी के विधायक नेहरू ओलेकर ने भाजपा से इस्तीफा देने के बाद मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पर आरोप लगाया है कि उन्होंने ड्रिप सिंचाई परियोजना में 1.5 करोड़ रुपये लूटा है। समाचार वेबसाइट डेक्कन हेराल्ड के अनुसार भाजपा द्वारा टिकट से वंचित किए जाने के एक दिन बाद विधायक नेहरू ओलेकर ने कहा कि मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने उनके शिगगांव निर्वाचन क्षेत्र में स्प्रिंकलर सिंचाई परियोजना में 1,500 करोड़ रुपये का गबन किया है।

इसके साथ ही विधायक नेहरू ने यह आरोप भी लगाया कि उनका टिकट केवल और केवल मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के कहने पर काटा गया है। सीएम पर गबन के आरोप से सिलसिले में उन्होंने कहा, "स्प्रिंकलर सिंचाई परियोजना फेल है। शिगगांव जिले के किसानों को एक भी पाइप नहीं मिला। यह परियोजना किसानों के लिए किसी काम की नहीं थी। इसमें केवल रुपयों का गबन किया गया है।"

ओलेकर ने विपक्षी दल कांग्रेस के सुर में सुर मिलाते हुए कहा, "मुख्यमंत्री बोम्मई 40 फीसदी कमीशन एजेंट हैं। उनकी वजह से पार्टी के कई लोगों का टिकट कटा है, कई लोगों को झटका लगा है। उन्होंने आलाकमान से केवल अपने सर्कल के लोगों को देना पक्का किया और इस कारण पार्टी को बेहद घातक परिणाम झेलने होंगे।"

वहीं अगर हवेरी विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो भाजपा द्वारा नेहरू ओलेकर का टिकट काटकर गविसिद्दप्पा दिमन्नावर को दिये जाने के ऐलान से हवेरी कस्बे में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है और विधायक ओलेकर के समर्थक खुले तौर पर भाजपा के इस फैसले के खिलाफ तीखा विरोध जता रहे हैं। 

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023Basavaraj Bommaiकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार