लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections 2023: पूर्व मुख्यमंत्री एस बंगारप्पा के दोनों बेटे सोरब सीट पर भाजपा और कांग्रेस के टिकट से आमने-सामने

By भाषा | Updated: April 13, 2023 19:34 IST

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री पिता एस बंगारप्पा के दोनों बेटे शिमोगा जिले के सोरब विधानसभा क्षेत्र से भाजपा और कांग्रेस का टिकट पर आमने-सामने चुनाव लड़ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत एस बंगारप्पा के दो बेटे भाजपा औऱ कांग्रेस के टिकट पर आमने-सामने खड़े हैंकुमार और मधु बंगारप्पा शिमोगा के सोरब विधानसभा क्षेत्र सीट से अपनी-अपनी दावेदारी जता रहे हैंदिवंगत एस बंगारप्पा ने 1967 से 1994 तक सोरब सीट का प्रतिनिधित्व किया था

बेंगलुरु: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत एस बंगारप्पा के दो बेटे अपने पिता की राजनीतिक विरासत को हासिल करने के लिये 10 मई को राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में एक-दूसरे के मुकाबला खड़े हैं। बंगारप्पा के एक बेटे अपने पिता के पारंपरिक दल कांग्रेस से तो दूसरे बेटे भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर आमने-सामने चुनाव लड़ेंगे। शिमोगा जिले के सोरब विधानसभा क्षेत्र से कुमार बंगारप्पा और मधु बंगारप्पा आमने-सामने हैं।

लोकसभा के लिये चुने जाने से पहले तक एस बंगारप्पा ने 1967 से 1994 तक इस सीट का प्रतिनिधित्व किया करते थे। भाजपा के टिकट पर कुमार जहां सोरब सीट से दोबारा विधायक बनना चाह रहे हैं वहीं कांग्रेस के टिकट से इस सीट पर मैदान में उतरे उनके छोटे भाई मधु उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं। इस सीट पर 2018 के विधानसभा चुनाव में कुमार ने मधु को 3,286 मतों से हराया था। कुमार 2018 के चुनावों से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे, जबकि तब सोरब के विधायक रहे मधु जद (एस) से फिर से चुनाव लड़ रहे थे।

मधु बंगारप्पा 2021 में कांग्रेस में शामिल हुए। भाइयों की प्रतिद्वंद्विता से परे जाकर दोनों के बीच की लड़ाई अक्सर पारिवारिक झगड़े के रूप में भी सामने आती रहती है और दोनों पक्ष एक-दूसरे के खिलाफ बेहद कटु आरोप लगाते रहते हैं। दोनों भाई 2004 से चुनावी विरोधी रहे हैं, उस वक्त एस बंगरप्पा जीवित भी थे। कुमार ने सोरब सीट का चार बार - 1996 (उपचुनाव), 1999, 2004 और 2018- प्रतिनिधित्व किया और मंत्री पद पर भी रहे। मधु ने इस सीट से 2013 में चुनाव जीता था।

एस बंगरप्पा के दोनों बेटे पूर्व में कन्नड फिल्म उद्योग से भी जुड़े रहे हैं। कुमार ने जहां कन्नड सिनेमा बतौर अभिनेता काम किया है, वहीं मधु अभिनेता और फिल्म निर्माता दोनों थे। अपने पिता की तरह ही दोनों ने अतीत में राजनीतिक निष्ठा बदली है। कुमार कांग्रेस में थे, जबकि मधु भाजपा, जद (एस) और समाजवादी पार्टी के साथ काम कर चुके हैं।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023BJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?