लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections 2023: कई विधायक टिकट से होंगे वंचित, बीएस येदियुरप्पा ने कहा-140 से अधिक सीट जीतेंगे और बहुमत के साथ सत्ता में आएंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 7, 2023 17:20 IST

Karnataka Assembly Elections 2023: पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पार्टी के संसदीय बोर्ड के सदस्य बी एस येदियुरप्पा ने कहा कि भाजपा चुनावों के बाद पार्टी के विधायक दल की बैठक में अगले मुख्यमंत्री का नाम तय करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में मई तक विधानसभा चुनाव होने हैं। 140 से अधिक सीट जीतेंगे और स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता में आएंगे।कांग्रेस के नेता मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं, जो कभी सच नहीं होगा। 

Karnataka Assembly Elections 2023: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पार्टी के संसदीय बोर्ड के सदस्य बी एस येदियुरप्पा ने मंगलवार को संकेत दिया कि उसके (पार्टी के) चार-छह विधायकों को छोड़ कर ज्यादातर को विधानसभा चुनावों के लिए टिकट मिलने की संभावना है।

राज्य में मई तक विधानसभा चुनाव होने हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा चुनावों के बाद पार्टी के विधायक दल की बैठक में अगले मुख्यमंत्री का नाम तय करेगी। यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा के सभी मौजूदा विधायकों को टिकट मिलेगा, येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘इसकी अधिक संभावना है कि चार-छह को छोड़कर ज्यादातर मौजूदा विधायकों को टिकट मिल जाएगा।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा की योजना चुनाव से पहले अन्य दलों से नेताओं को लेने और पार्टी में उन्हें शामिल करने की है, उन्होंने कहा, ‘‘(भाजपा में) शामिल होना चाह रहे किसी का भी स्वागत है, और जो छोड़ कर जाना चाहते हैं, खुशी से जा सकते हैं...कई लोग पार्टी में शामिल होने को इच्छुक हैं, हम उनका स्वागत करेंगे।’’

भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा, इसके जवाब में उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद विधायक दल की बैठक में इस पर फैसला किया जाएगा और अभी चुनाव मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मेई के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। उन्होंने दावा किया, ‘‘हम 140 से अधिक सीट जीतेंगे और स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता में आएंगे। इसे कोई नहीं रोक सकता।’’ उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि इसके नेता मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं, जो कभी सच नहीं होगा। 

टॅग्स :Karnataka Assemblyकांग्रेसCongressBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार