लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections 2023: ईश्वरप्पा के बेटे को भाजपा ने नहीं दिया टिकट, जारी की प्रत्याशियों की चौथी सूची

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 20, 2023 13:18 IST

कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों की चौथी एवं अंतिम सूची जारी कर दी है। इस सूची में 222 निर्वाचन क्षेत्रों के अलावा शेष रह गये दो निर्वाचन क्षेत्रों शिमोगा और मानवी विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। पार्टी ने शिमोगा से ईश्वरप्पा के बेटे कांतेश को टिकट नहीं दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की चौथी एवं अंतिम सूची पार्टी ने शिमोगा से ईश्वरप्पा के बेटे केई कांतेश को टिकट न देकर चन्नबसप्पा को मैदान में उतारा हैवहीं मानवी सुरक्षित सीट पर भाजपा ने बीवी नायक को अपना प्रत्याशी बनाया है

बेंगलुरु: कर्नाटक में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों की चौथी एवं अंतिम सूची जारी कर दी है। इस सूची में 222 निर्वाचन क्षेत्रों के अलावा शेष रह गये दो निर्वाचन क्षेत्रों शिमोगा और मानवी विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। भाजपा ने शिमोगा से पांच बार के विधायक रहे केएस ईश्वरप्पा के बेटे केई कांतेश को टिकट न देकर चन्नबसप्पा को मैदान में उतारा है।

दरअसल भाजपा में शिमोगा विधानसभा क्षेत्र को लेकर काफी गहमागहमी थी। उसके दो प्रमुख कारण थे। पहला तो यह कि यहां से मौजूदा भाजपा विधायक केएस ईश्वरप्पा ने हाल ही में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को चिट्ठी लिखकर चुनावी सन्यास का ऐलान किया था। उसके बाद से कयास लगाये जा रहे थे कि ईश्वरप्पा ने अपने बेटे केई कांतेश को राजनीति में आगे बढ़ाने के आशय से चुनावी राजनीति से किनारा किया है लेकिन भाजपा ने ईश्वरप्पा के अरमानों पर पानी फेर दिया है।

वहीं अगर दूसरे कारण की बात करें तो शिमोगा से भाजपा के पूर्व एमएलसी अयानूर मंजूनाथ भी भाजपा की ओर से टिकट की मांग कर रहे थे लेकिन बीते बुधवार को मंजूनाथ ने शिमोगा से भाजपा प्रत्याशी की घोषणा में हो रही देरी के कारण एमएलसी पद और भाजपा से इस्तीफा दे दिया।

मंजूनाथ ने जनता दल सेक्यूलर का दामन थाम लिया था और जेडीएस ने अयानूर मंजूनाथ को शिमोगा से पार्टी का टिकट दे दिया है। शिमोगा सीट ईश्वरप्पा के बेटे कांतेश और मंजूनाथ की दावेदारी को लेकर इस कदर फंस गई थी भाजपा की ओर से जारी तीन सूचियों में इस सीट को शामिल नहीं किया गया था।

मंजूनाथ शिमोगा संसदीय क्षेत्र से 12वीं लोकसभा के लिए चुने गये थे। उन्होंने कांग्रेस के सारेकोप्पा बंगारप्पा को हराया था। इससे पहले साल 1994-98 के दौरान भी वे कर्नाटक विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं।

जहां तक मानवी सुरक्षित सीट का सवाल है तो वहां से भाजपा ने बीवी नायक को टिकट दिया है। इस चौथी सूची के साथ ही भाजपा ने राज्य के सभी 224 विधानसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। प्रत्याशियों के नामांकन की आखिरी तारीख 20 अप्रैल है। कर्नाटक में 10 मई को मतदान होगा और मतगणना के साथ-साथ परिणाम 13 मई को जारी होंगे।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023केएस ईश्वरप्पाBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारत अधिक खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति