लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक चुनाव 2018: मोदी की फैन का दावा मेरी पार्टी जीती तो महिलाओं को दूंगी 50% आरक्षण

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: May 8, 2018 07:15 IST

नोव्हेरा शेख की पार्टी का प्रचार कर्नाटक में सलमान खान के दोनों भाई कर रहे हैं। सोनू सूद और एजाज खान भी प्रचार में लगे हैं।

Open in App

बेंगलुरु, 8 मईः कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 में सभी 224 सीटों पर उम्मीदवार उताकर सबको हैरत में डालने वाली छह महीना पुरानी पार्टी ऑल इंडिया वुमन इंपावरमेंट पार्टी की मु‌खिया नोव्हेरा शेख ने इस बार अपने बयान से सबसे हैरत में डाल दिया है। उनका कहना है कि अगर वह कर्नाटक में मैदान जीतने में सफल होती हैं तो वे महिलाओं के लिए एक 50 फीसदी तक आरक्षण देंगी।

इतना ही नहीं वुमन इंपावरमेंट पार्टी की अध्यक्षा नोव्हेरा शेख का कहना है कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो वे एक ऐसा सॉफ्टवेयर विकसित कराएंगी जिससे महिलाओं के खिलाफ होने वाले आपराधिक मामले कम हो जाएं। वह साफ्टवेयर में महिलाओं की सुरक्षा में क्रांतिकारी बदलाव लाए। उल्लेखनीय है कि समाजसेवी के तौर पर पहचान बनाने के बाद हीरा ग्रुप की मालकिन नोव्हेरा शेख ने अब राजनीति की रुख की है।

कर्नाटक चुनावों के बाद वह अकेले पूरे देश में 2019 के लोकसभा चुनावों में उतरने की बात कर रही हैं। (जरूर पढ़ेंः  PM मोदी की मुस्लिम फैन ने बनाई पार्टी, 224 सीटों पर लड़ेंगी चुनाव, सलमान खान के दोनों भाई करते हैं प्रचार)

नोव्हेरा शेख की फिल्म और खेल जगत में गहरी पैठ है। साथ ही महिलाओं संबंधी कार्यक्रमों वह एक छत के नीचे बॉलीवुड और फिल्म जगत की तमाम नामचीन हस्तियों को लाने के लिए भी जानी जाती हैं। पिछले साल सितंबर में उन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कामों के लिए नाज संस्‍थान की ओर दिल्ली के कनॉट प्लेस में ‌स्थ‌ित लीला पैलेस में जब कार्यक्रम आयोजित किया था तो सितारों का जमावड़ा लग गया था।

नोव्हेरा शेख की एक कॉल पर सलमान खान के भाई सोहेल खान, हेलेन, जीनत अमान, पूनम ढिल्लन, इलियाना डिक्रूज, हुमा कुरैशी, फराह खान, आफताब शिवदासनी, सुनील शेट्टी, आथ‌िया शेट्टी, बॉबी देओल, शानिया मिर्जा, दी ग्रेट खली, मो. अजहरुद्दीन जैसी कई दिग्गज हस्तियां वहां पहुंच जाती हैं जहां वे बुलाती हैं। (जरूर पढ़ेंः ओपिनियन पोल: कर्नाटक में कांग्रेस नंबर वन पार्टी, BJP के लिए नहीं है आसान राह)

हाल ही में बैंगलोर के सर्वगना नगर में अरबाज खान, सोहेल खान, एजाज खान और सोनू सूद को नोव्हेरा शेख की पार्टी के लिए वोट मांगते देखा गया था। बताया जा रहा है कि वह शहरी और ग्रामीण दोनों ही क्षेत्रों में मुस्लिम महिलाओं का वोट खींचने की क्षमता रखती हैं। क्योंकि वह मुस्लिम महिलाओं में आपा के तौर पर खासी मशहूर हो रही हैं।

उनकी पार्टी म‌हिलाओं के अधिकारों और उनको सत्ता में लाने की वकालत कर रही है। ऐसे में वह खासतौर पर बैंगलौर से लेकर विदर तक में बसी कर्नाटक की 12 फीसदी मुस्लिम आबादी को प्रभावित कर रही हैं। ‌हालांकि नोव्हेरा शेख पर कांग्रेस के पारंपरिक वोट काटने के लिए मैदान में उतरने के आरोप भी लग रहे हैं। क्योंकि अभी तक कर्नाटक के मुस्लिम वोट एकमुश्त कांग्रेस को मिलते आए हैं। ऐसे में अगर नोव्हेरा कुछ सीटों के मतदाता‌ओं को भी प्रभावित कर ले जाती हैं तो सीधे तौर पर यह कांग्रेस के लिए नुकसान और भारतीय जनता पार्टी के फायदे का मामला बनेगा।

वुमन इंम्‍प्वॉरमेंट पार्टी (डब्‍ल्यूईपी) के प्रवक्त फिलहाल बीजेपी के साथ जाने की खबरों को नकार रहे हैं।  लेकिन पार्टी के कर्नाटक के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अजहर अली पहले बीजेपी का हिस्सा रह चुके हैं। उनके फेसबुक पेज पर बीजेपी के कार्यक्रमों में बीएस येदियुरप्पा के साथ शिरकत करते तस्वीरें पड़ी हुई हैं। इसके अलावा डब्‍ल्यूईपी की प्रदेश स्तर की कार्यकता फरीदा बेगम भी बीजेपी का हिस्सा रही हैं। इसके अलावा पार्टी के प्रमुख नेता मूजी खान बीजेपी से जुड़े रहे हैं। खुद हीरा ग्रुप की मालकिन नोव्हेरा शेख ने पीएम मोदी के बुलेट ट्रेन और स्वच्छ भारत अभियान के लिए बधाई देते हुए अखबारों में विज्ञापन जारी किए थे।

नोव्हेरा शेख की पार्टी के खिलाफ राजनीति में कभी सिद्धरमैया के सहपाठी रहे चांद मोहम्मद इब्राहिम बोल रहे हैं। वे लोगों को बता रहे हैं कि यह पार्टी केवल वोट काटने के लिए मैदान में रणनी‌तिक तौर पर उतारी गई है। इसके झांसे में ना फंसे। इब्राहिम लोगों को बता रहे हैं कि डब्‍ल्यूईपी का उद्देश्य कर्नाटक में महिलाओं का भला करना होता तो वे अपने टिकट पुरुषों को क्यों देतीं। उनके अनुसार यह महज एक पार्टी की सोची-समझी चाल है।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018विधानसभा चुनावनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप