लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: BJP के 23 शहीद कार्यकर्ताओं की लिस्ट पर सवाल, NDTV का दावा- नंबर 1 शहीद है जिंदा

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 5, 2018 14:27 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में हाल ही में अपनी एक रैली में कहा कि राज्य में दो दर्जन से ज्यादा बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है। कर्नाटक की 224 विधान सभा सीटों के लिए 12 मई को मतदान होगा। चुनाव के नतीजे 15 मई को आएंगे। 

Open in App

कर्नाटक विधान सभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस के बीच तीखा वाकयुद्ध जारी है। बीजेपी ने पार्टी के उन 23 कार्यकर्ताओं की सूची जारी की है जो पिछले पाँच सालों में मारे गये थे। अब एनडीटीवी ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि बीजेपी की इस लिस्ट में जिस एक कार्यकर्ता को शहीद बताया है वो जिंदा है। बीजेपी ने दावा करती है कि उसके सभी कार्यकर्ता कांग्रेस शासन में "जिहादी" ताकतों के हाथों मारे गये थे। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार बीजेपी विधायक उडुपी शोभा करांदलजे ने पिछले साल गृह मंत्रालय को इस बाबत पत्र लिखा था जिसमें कथित तौर पर मारे गये 23 बीजेपी कार्यकर्ताओं का नाम था। इस लिस्ट में पहला नाम अशोक पुजारी का था। करांदजले ने ये लेटर 20 सितंबर 2015 को लिखा था। 

एनडीटीवी ने उडूपी जिले के एक गाँव में रहने वाले अशोक पुजारी से जाकर मुलाकात की।  रिपोर्ट के अनुसार पुजारी बजरंग दल और बीजेपी के कार्यकर्ता हैं। पुजारी ने एनडीटीवी को बताया कि साल 2015 में उन पर छह लोगों ने लाठी-डण्डों से हमला कर दिया था। पुजारी के अनुसार तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए हमलावर हिंदुत्ववादी संगठनों से उनके जुड़ाव की वजह से नाराज थे। पुजारी ने बताया कि वो 15 दिनों तक अस्पताल के आईसीयू में रहे थे। पुजारी के अनुसार उनके घरवालों को लगा कि उनकी जान नहीं बचेगी लेकिन ईश्वर की कृपा से वो बच गये।

एनडीटीवी ने जब विश्व हिन्दू परिषद के मैंगलोर जिले के प्रमुख जगदीश शेनावा से शहीद कार्यकर्ताओं की लिस्ट के बारे में तो उन्होंने कहा कि बीजेपी झूठे दावे नहीं करेगी अगर उसने लिस्ट दी है तो वो सही होगी। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में हाल ही में अपनी एक रैली में कहा कि राज्य में दो दर्जन से ज्यादा बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है। कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार ने बीजेपी के आरोपों को नकारते हुए कहा कि बीजेपी के कई कार्यकर्ता की मौत की वजह निजी रंजिशें और आत्महत्याएं रही हैं। 

कर्नाटक की 224 विधान सभा सीटों के लिए 12 मई को मतदान होगा। चुनाव के नतीजे 15 मई को आएंगे। बीजेपी ने पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा को राज्य के सीएम के तौर पर पेश किया है। कांग्रेस मौजूदा सीएम सिद्धारमैया के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ रही है। हालिया सर्वे के अनुसार राज्य में त्रिशंकु नतीजे हो सकते हैं। कांग्रेस और बीजेपी के अलावा एचडी देवगौड़ा और एचडी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली जेडीएस भी राज्य की राजनीति में अच्छा दखल रखते हैं।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018विधानसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज