लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: 60 यात्रियों से भरी बस पलटी, भीषण हादसे में आठ की मौत, 20 से अधिक घायल

By विशाल कुमार | Updated: March 19, 2022 13:43 IST

एक वीडियो में बस को उसके अंदर फंसे कुछ यात्रियों के साथ पलटते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि चालक द्वारा वाहन पर से नियंत्रण खो देने के बाद 60 यात्रियों को ले जा रही बस पलट गई।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के तुमकुर जिले में शनिवार सुबह बस पलटने से हुआ भीषण हादसा।कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए।पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया।

बेंगलुरु:कर्नाटक के तुमकुर जिले में शनिवार सुबह हुए एक भीषण हादसे में एक निजी बस के पलट जाने के कारण कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, एक वीडियो में बस को उसके अंदर फंसे कुछ यात्रियों के साथ पलटते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि चालक द्वारा वाहन पर से नियंत्रण खो देने के बाद 60 यात्रियों को ले जा रही बस पलट गई।

 

घायलों को तुमकुरू और पावागड़ा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में दो छात्र भी शामिल हैं। उनके शवों को पावागड़ा अस्पताल भेज दिया गया है और आगे की प्रक्रिया जारी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह हादसा संभवत: तेज रफ्तार से वाहन चलाने के कारण हुआ है। पुलिस इसकी विस्तृत जांच कर रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक बस में क्षमता से अधिक लोग सवार थे, जिसमें ज्यादातर छात्र भी यात्रा कर रहे थे।

टॅग्स :कर्नाटकसड़क दुर्घटनाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज