लाइव न्यूज़ :

रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर कानपुर के करौली बाबा ने किया अजीबोगरीब दावा, कहा-'नेताओं की याददाश्त मिटाकर रुकवा सकता हूं जंग'

By आजाद खान | Updated: March 23, 2023 10:30 IST

कुछ दिन पहले एक डॉक्टर ने यह आरोप लगाया था कि जब वह बाबा से कुछ सवाल पूछा था तो इसके लिए बाबा के सहायकों द्वारा उसकी पिटाई की गई थी। ऐसे में पीड़ित ने बाबा के खिलाफ पुलिस से शिकायत भी की है।

Open in App
ठळक मुद्देकानपुर के करौली बाबा ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर एक अजीबोगरीब बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर वे चाहे तो वे रूस-यूक्रेन युद्ध को रुकवा सकते है। बता दें कि इससे पहले बाबा के सहायकों पर एक डॉक्टर को पिटने का भी आरोप लगा है।

लखनऊ:कानपुर के करौली बाबा संतोष सिंह भदौरिया (Santosh Singh Bhadoria) अपने बयानों को लेकर वह काफी चर्चा में रहते है। इस बार उन्होंने रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को लेकर एक बयान दिया है। बाबा ने यह दावा किया है कि अगर वे चाहे तो वे इस युद्ध को रूकवा भी सकते है। 

ऐसे में इसके लिए बाबा ने तरीका भी बताया है कि आखिर कैसे वे इस जंग को रोक सकते है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही बाबा पर अपने सहायकों द्वारा एक डॉक्टर को पिटवाने का आरोप लगा था। इस मामले में बाबा और उनके सहायकों के खिलाफ केस भी दर्ज हुआ था जिसे लेकर पुलिस उकने पास पूछताछ के लिए गई भी थी। 

रूस और यूक्रेन युद्ध को लेकर बाबा ने क्या कहा है

एबीपी न्यूज ने इंडिया टुडे के हवाले से बताया है कि बाबा ने रूस और यूक्रेन युद्ध को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है। बाबा ने कहा है "अगर मैं चाहूं तो दोनों देशों के नेताओं की याददाश्त को मिटाकर रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को रोक सकता हूं।'' गौर करने वाली बात यह है कि पिछले साल फरवरी से रूस यूक्रेन पर लगातार हमला कर रहा है और ऐसे में रूसी सेना ने कई यूक्रेनी इलाकों को अपने कब्जे में भी ले लिया है। 

इन दोनों देशों के बीच जंग अभी भी जारी है। ऐसे में बाबा द्वारा इस युद्ध को रूकवा देने का दावे ने एक नया सवाल खड़ा कर दिया है। बता दें कि करौली बाबा संतोष सिंह भदौरिया को लेकर यह दावा किया जाता है कि वे तंत्र-मंत्र के साथ लोगों का इलाज करते है। 

एक डॉक्टर ने बाबा के खिलाफ की है शिकायत

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले महीने सिद्धार्थ नामक नोएडा का एक डॉक्टर बाबा के दरबार में गया था और कथित रूप से उनसे कुछ सवाल पूछा था जिसका जवाब वह नहीं दिए थे। ऐसे में दावा है कि जब सिद्धार्थ दरबार से निकला तो उसके साथ बाबा के सहायकों द्वारा मारपीट की गई जिससे उसे गंभीर चोटें आईं है। मामले में सिद्धार्थ ने पुलिस से इसकी शिकायत की है जिसके बाद पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 323, 504 और 325 के तहत मामला दर्ज किया है। 

ऐसे में बुधवार 22 मार्च को पुलिस बाबा के दरबार में पहुंची थी और उनसे पूछताछ करना चाहती थी लेकिन बाबा का बयान दर्ज नहीं हो पाया था। इस पर बोलते हुए बाबा ने कहा है कि इस तरह की घटना उनके खिलाफ कोई 'षड्यंत्र' और इससे उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। 

टॅग्स :कानपुरउत्तर प्रदेशPoliceरूस-यूक्रेन विवाद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज