लाइव न्यूज़ :

करण जौहर ने शुरू की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग

By भाषा | Updated: August 20, 2021 16:02 IST

Open in App

फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।इस फिल्म के जरिए करण जौहर पांच साल बाद निर्देशन में वापसी कर रहे हैं। करण ने आखिरी बार 2016 में रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का निर्देशन किया था। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र, अभिनेत्री जया बच्चन और शबाना आजमी भी अहम भूमिका में दिखाई देंगी। 49 वर्षीय करण ने पिछले महीने ही इस फिल्म की घोषणा की थी। फिल्म की पटकथा इशिता मोइत्रा, शशांक खैतान और सुमित रॉय ने मिलकर लिखी है। करण ने सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम पर फिल्म के सेट का वीडियो साझा कर अपने पोस्ट में लिखा, ‘‘आखिरकार वह दिन आ गया है। मेरे मन मस्तिष्क में बहुत सारी भावनाएं हैं लेकिन जो सबसे महत्वपूर्ण है वह है - आभार! हम अपनी कहानी के पहले शेड्यूल की शूटिंग शुरू कर रहे हैं, आपके सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरुरत है।’’ वीडियो में आलिया और रणवीर फिल्म के सेट पर अन्य क्रू सदस्यों के साथ देखे जा सकते हैं। दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री शबाना आज़मी करण के साथ पहली बार काम कर रहे हैं। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 2022 में रिलीज होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीबलोच चरमपंथी नहीं और न ही धर्म के नाम पर हिंसा करते हैं?, मीर यार बलूच ने आदित्य धर के 'धुरंधर' पर कहा- ऐतिहासिक और सामाजिक वास्तविकताओं से पूरी तरह अलग

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

बॉलीवुड चुस्कीनागपुर पहुंचे 'धुरंधर' रणवीर सिंह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात, 90 मिनट रहे संघ मुख्यालय?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल