लाइव न्यूज़ :

CJI दीपक मिश्रा के महाभियोग पर मनमोहन सिंह के साइन ना करने की खबर झूठी- कपिल सिब्बल

By भारती द्विवेदी | Updated: April 20, 2018 15:28 IST

कपिल सिब्बल ने प्रेस कॉफ्रेंस में ये भी कहा कि खराब व्यवहार को लेकर सीजेआई दीपक मिश्रा को जल्द से जल्द हटाया जाना चाहिए।

Open in App

नई दिल्ली, 20 अप्रैल: कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने उन मीडिया रिपोर्ट्स के दावा का खंडन किया है, जिसमें ये कहा जा रहा है कि चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया दीपक मिश्रा के खिलाफ मनमोहन सिंह ने हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया है। कपिल सिब्बल ने इन दावों को गलत बताते हुए कहा है- 'ये सरासर गलत बात है कि मनमोहन सिंह ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग पर हस्ताक्षर नहीं किया है।'

कांग्रेस की अगुवाई में सात पार्टियां मिलकर सीजेआई दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग लेकर आई है। सीजेआई के खिलाफ महाभियोग का नोटिस कांग्रेस ने राज्यसभा सभापति वेकैंया नायडू को सौंपा है। इस महाभियोग नोटिस पर सात पार्टी के 64 सांसदों के साइन हैं। जज बीएच लोया केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस ने यह कदम उठाया है। इन दलों के नेताओं ने बैठक के बाद नोटिस देने का फैसला किया था।

महाभियोग के नोटिस पर हस्ताक्षर करने वाले दलों में कांग्रेस, राकांपा, माकपा, भाकपा , सपा , बसपा और मुस्लिम लीग शामिल हैं। बता दें कि पूरे 71 सांसद हैं लेकिन इनमें से सात रिटायर हो चुके हैं। सीजेआई दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोगा लाने के पीछे पार्टियों ने पांच कारण बताएं हैं।

टॅग्स :दीपक मिश्रासुप्रीम कोर्टकांग्रेसमनमोहन सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह