लाइव न्यूज़ :

2024 का चुनाव नजदीक... सांप्रदायिक हिंसा, नफरती भाषण पर काम कर रही भाजपा, कपिल सिब्बल ने कहा- बंगाल-गुजरात की घटनाएं इसका ट्रेलर

By भाषा | Updated: April 1, 2023 13:48 IST

सिब्बल ने ट्वीट किया, ‘‘2024 नजदीक आ रहा है, ऐसे में भाजपा इन योजनाओं पर काम कर रही है-1.सांप्रदायिक हिंसा, 2.नफरती भाषण एवं सामग्री, 3.अल्पसंख्यकों को प्रताड़ित करना, 4.ईडी (प्रवर्तन निदेशालय), सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो), निर्वाचन आयेाग का इस्तेमाल कर विपक्ष को निशाना बनाना।’’

Open in App
ठळक मुद्देरामनवमी के दौरान गुजरात और महाराष्ट्र से भी हिंसा की खबरें मिली थीं।कपिल सिब्बल ने कहा कि पश्चिम बंगाल तथा गुजरात में हुई हालिया घटनाएं इसका ‘‘ट्रेलर’’ हैं।केंद्रीय मंत्री रहे सिब्बल ने पिछले साल मई में कांग्रेस छोड़ दी थी।

नयी दिल्लीः राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने शनिवार को आरोप लगाया कि 2024 में होने वाले आम चुनावों के करीब आने के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांप्रदायिक हिंसा भड़काने की योजना बना रही है और पश्चिम बंगाल तथा गुजरात में हुई हालिया घटनाएं इसका ‘‘ट्रेलर’’ हैं।

पश्चिम बंगाल के हावड़ा शहर में बृहस्पतिवार को रामनवमी पर शोभायात्रा निकाले जाने के दौरान दो समूहों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी। इसे लेकर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। रामनवमी के दौरान गुजरात और महाराष्ट्र से भी हिंसा की खबरें मिली थीं।

सिब्बल ने ट्वीट किया, ‘‘2024 नजदीक आ रहा है, ऐसे में भाजपा इन योजनाओं पर काम कर रही है-1.सांप्रदायिक हिंसा, 2.नफरती भाषण एवं सामग्री, 3.अल्पसंख्यकों को प्रताड़ित करना, 4.ईडी (प्रवर्तन निदेशालय), सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो), निर्वाचन आयेाग का इस्तेमाल कर विपक्ष को निशाना बनाना।’’

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात में हुई हिंसा की घटनाएं इसका ‘ट्रेलर’ हैं। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के पहले और दूसरे कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री रहे सिब्बल ने पिछले साल मई में कांग्रेस छोड़ दी थी और समाजवादी पार्टी (सपा) के समर्थन से निर्दलीय सदस्य के रूप में राज्यसभा सांसद चुने गए थे। 

टॅग्स :कपिल सिब्बलगुजरातपश्चिम बंगालराम नवमी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज