लाइव न्यूज़ :

"शूट करने के लिए अच्छी तरह से प्रशिक्षित थे हत्यारे, एक-दूसरे से अज्ञात थे", अतीक-अशरफ हत्याकांड पर सिब्बल ने किए सवाल

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 17, 2023 10:53 IST

माफिया-नेता अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस सुरक्षा में गोली मारकर हत्या किए जाने के दो दिन बाद सोमवार को राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने आठ बातें उठाईं।

Open in App
ठळक मुद्देशुक्रवार को अतीक और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।इस घटना के कुछ घंटे पहले अहमद के बेटे असद का अंतिम संस्कार किया गया था।13 अप्रैल को झांसी में पुलिस मुठभेड़ में असद अपने एक साथी के साथ मारा गया था।

नई दिल्ली: माफिया-नेता अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस सुरक्षा में गोली मारकर हत्या किए जाने के दो दिन बाद सोमवार को राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने आठ बातें उठाईं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "अतीक और अशरफ (द आर्ट ऑफ एलिमिनेशन)। अजीब: 1) रात 10 बजे मेडिकल चेकअप के लिए? 2) कोई मेडिकल इमरजेंसी नहीं। 3) पीड़ितों को (अतीक और अशरफ) टहलाया जा रहा था।"

उन्होंने आगे लिखा, "4) मीडिया में खुले में क्यों लाया गया? 5) मौके पर मौजूद हत्यारे एक-दूसरे से अज्ञात थे? 6) 7 लाख से ऊपर के हथियार थे। 7) अच्छी तरह से शूट करने के लिए प्रशिक्षित! 8) तीनों ने आत्मसमर्पण कर दिया।" 

बता दें कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए पुलिसकर्मियों द्वारा ले जाने के दौरान अतीक (60) और अशरफ जब पत्रकारों के सवाल का जवाब दे रहे थे, तभी वहां पत्रकारों के भेष में आए तीन हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दी। इस घटना के कुछ घंटे पहले अहमद के बेटे असद का अंतिम संस्कार किया गया था, जो 13 अप्रैल को झांसी में पुलिस मुठभेड़ में अपने एक साथी के साथ मारा गया था।

अतीक अहमद और अशरफ की पुलिस सुरक्षा में गोली मारकर हत्या किए जाने के एक दिन बाद रविवार को हाई कोर्ट में एक याचिका दायर कर इसकी जांच के लिए शीर्ष न्यायालय के एक पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति के गठन का अनुरोध किया गया। याचिका में अतीक और अशरफ की हत्याओं की जांच के लिए एक स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति के गठन का अनुरोध किया गया है।

टॅग्स :कपिल सिब्बलअतीक अहमदउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम