लाइव न्यूज़ :

कानपुर में एक रात में दो दर्दनाक सड़क हादसे, 31 लोगों की मौत, पहले में 26 तो दूसरे में 5 की गई जान, 20 से ज्यादा घायल

By भाषा | Updated: October 2, 2022 09:25 IST

कानपुर के लिए शनिवार की रात बेहद दर्दनाक साबित हुई। दो सड़क हादसे में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के कानपुर में अलग-अलग दो सड़क हादसों में 31 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायलचंद्रिका देवी मंदिर से श्रद्धालुओं को लेकर लौट रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली के तालाब में गिर जाने से 26 लोगों की मौत।सीएम योदी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार की आर्थिक सहायता की घोषणा की।

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में शनिवार रात दो अलग-अलग दर्दनाक सड़क हादसों में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा साढ़ थाना क्षेत्र में भदेउना गांव के निकट हुआ जहां सवारियों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली के तालाब में गिर जाने से कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। सभी उन्नाव के प्रसिद्ध चंद्रिका देवी मंदिर से लौट रहे थे।

वहीं, कुछ ही घंटे बाद दूसरी घटना हुई। अहिरवान फ्लाईओवर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक के एक लोडर टेंपो से टकरा जाने से पांच लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन हादसों में 20 से ज्यादा घायल भी हुए हैं।

चंद्रिका देवी मंदिर से लौट रहे 26 श्रद्धालुओं की मौत

फतेहपुर के चंद्रिका देवी मंदिर में आयोजित एक मुंडन समारोह में शामिल होने के बाद लगभग 50 व्यक्तियों को लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली घाटमपुर जा रही थी जो रास्ते में पलटकर तालाब में गिर गयी। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बड़ी संख्या में एंबुलेंस बुलाई और सभी हताहतों को भीतरगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा।

एक चश्मदीद ने पत्रकारों को बताया कि वह दर्जनों अन्य लोगों के साथ दुर्घटनास्थल पर पहुंचा और उनसभी ने पुरुषों, महिलाओं और बच्चों की चीखें सुनीं।

चश्मदीद के अनुसार वे लोग तुरंत पानी में कूद गए और किसी तरह उन्हें बाहर निकालने में कामयाब रहे और उनमें से कई को मृत पाया। गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य संजय काला ने मीडियाकर्मियों को बताया कि कई घायलों को लाला लाजपत राय (एलएलआर) अस्पताल में ले जाने का सुझाव दिया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

साढ़ थाना प्रभारी को निलंबित किया गया

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार पुलिस ने बताया कि लापरवाही के आरोप में साढ़ थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस बल के दुर्घटनास्थल पर पहुंचाने में देरी को लेकर अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

इस बीच योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लेते हुए बीती रात अधिकारियों को युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य के निर्देश दिये। लखनऊ में जारी एक सरकारी बयान के अनुसार योगी आदित्यनाथ खुद मामले की निगरानी कर रहे हैं। उन्‍होंने मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दिये जाने के निर्देश दिये हैं। 

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारकानपुरयोगी आदित्यनाथसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार