लाइव न्यूज़ :

कानपुर देहात अग्निकांड मामले में एसडीएम व लेखपाल निलंबित, जेसीबी ड्राइवर गिरफ्तार, पुलिस ने कहा- मां-बेटी ने खुद को जलाया

By अनिल शर्मा | Updated: February 14, 2023 16:40 IST

 पुलिस ने कहा है कि प्रथम दृष्टया पता चला है कि महिला और उसकी बेटी झोपड़ी में आए थे। उन्होंने झोपड़ी को बंद कर...खुद को जला लिया।

Open in App
ठळक मुद्देमामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। कुल 38 लोगों पर केस दर्ज किया गया है, वहीं थाना प्रभारी को भी हटा दिया गया है। सोमवार अतिक्रमण हटाने के दौरान एक झोपड़ी में आग लग गई जिसमें मां-बेटी की मौत हो गई थी।

कानपुरः कानपुर देहात (उत्तर प्रदेश) में अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान मां-बेटी की मौत मामले में एसडीएम ज्ञानेश्वर प्रसाद और लेखपाल अशोक सिंह को निलंबित किया गया है। वहीं मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर एक जेसीबी ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट के मुताबिक कुल 38 लोगों पर केस दर्ज किया गया है वहीं थाना प्रभारी को भी हटा दिया गया है।  उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि दोषी बख्शे नहीं जाएंगे।

गौरतलब है कि सोमवार अतिक्रमण हटाने के दौरान एक झोपड़ी में आग लग गई जिसमें मां-बेटी की मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं  पुलिस ने कहा है कि प्रथम दृष्टया पता चला है कि महिला और उसकी बेटी झोपड़ी में आए थे। उन्होंने झोपड़ी को बंद कर...खुद को जला लिया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना जिले के रूरा क्षेत्र के मडौली गांव में हुई जहां पुलिस, जिला प्रशासन और राजस्व अधिकारी एक 'ग्राम समाज' या सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने गए थे। दूसरी ओर ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारी सुबह बुलडोजर लेकर पहुंचे थे और उन्हें पहले से कोई नोटिस भी नहीं दिया गया था।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मृतक के परिजन शिवम दीक्षित ने बताया, उन्होंने आग लगाना शुरू किया जबकि लोग घरों के अंदर थे। हम भागने वाले थे। उन्होंने हमारे मंदिर तोड़े। किसी ने कुछ नहीं किया, यहां तक जिला मजिस्ट्रेट ने भी कुछ नहीं किया। सभी भाग गए और किसी ने मेरी मां को बचाने की कोशिश नहीं की।'इससे पहले स्थानीय पुलिस ने कल दावा किया था कि प्रमिला दीक्षित और उनकी बेटी नेहा ने ही खुद को आग लगा ली थी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि थाना प्रभारी दिनेश गौतम और प्रमिला के पति दोनों को बचाने की कोशिश में झुलस गए।

टॅग्स :कानपुरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतCM योगी की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलवी गिरफ्तार, UP STF ने बिहार से दबोचा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर