लाइव न्यूज़ :

अगस्त में इस्तीफा दे चुके IAS अधिकारी कन्नन गोपीनाथ को ड्यूटी पर बुलाया, अधिकारी ने किया इनकार

By भाषा | Updated: April 10, 2020 21:11 IST

पिछले वर्ष अगस्त में अनुच्छेद 370 को खत्म करने के बाद जम्मू-कश्मीर में पाबंदियां लगाने और राज्य को विभाजित कर दो केंद्र शासित प्रदेश बनाने के विरोध में 33 वर्षीय कन्नन ने इस्तीफा दिया था। वह दमन और दीव में पदस्थ थे।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार का तर्क है कि अधिकारी का इस्तीफा अभी तक स्वीकार नहीं किया गया है इसीलिए उन्हें ड्यूटी पर लौटने को कहा गया है। सरकार का तर्क है कि अधिकारी का इस्तीफा अभी तक स्वीकार नहीं किया गया है इसीलिए उन्हें ड्यूटी पर लौटने को कहा गया है।

अहमदाबाद: आठ महीने पहले इस्तीफा दे चुके पूर्व आईएएस अधिकारी कन्नन गोपीनाथ को सरकार ने कोविड-19 महामारी के कारण बने हालात को देखते हुए तत्काल ड्यूटी पर आने का निर्देश दिया लेकिन अधिकारी ने कहा कि वह काम पर नहीं लौटेंगे। गौरतलब है कि गोपीनाथ ने ‘जम्मू-कश्मीर के लोगों को आजादी नहीं देने’ के विरोध में इस्तीफा दिया था।

सरकार का तर्क है कि अधिकारी का इस्तीफा अभी तक स्वीकार नहीं किया गया है इसीलिए उन्हें ड्यूटी पर लौटने को कहा गया है। गोपीनाथ का कहना है कि ऐसा करके सरकार उन्हें प्रताड़ित कर रही है। उनका कहना है कि कोविड-19 के कारण पैदा हुए संकट के दौरान वे लोगों को अपनी सेवाएं देने को तैयार हैं लेकिन एक आईएएस अधिकारी के रूप में नहीं।

पिछले वर्ष अगस्त में अनुच्छेद 370 को खत्म करने के बाद जम्मू-कश्मीर में पाबंदियां लगाने और राज्य को विभाजित कर दो केंद्र शासित प्रदेश बनाने के विरोध में 33 वर्षीय कन्नन ने इस्तीफा दिया था। वह दमन और दीव में पदस्थ थे।

कन्नन ने ट्वीट किया, ‘‘मैं जानता हूं कि वे मुझे और प्रताड़ित करना चाहते हैं। फिर भी इस मुश्किल वक्त में मैं सरकार के लिए अपनी सेवाएं देना चाहता हूं। लेकिन एक आईएएस अधिकारी के रूप में नहीं।’’ कन्नन के इस्तीफा देने के एक हफ्ते भी बाद सरकार ने उन्हें ड्यूटी पर लौटने का निर्देश दिया था।

टॅग्स :कोरोना वायरसअहमदाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 350 टन वजनी कटरहेड को मुंबई के विक्रोली शाफ्ट में उतारा गया

क्रिकेटक्या मोहसिन नकबी आएंगे भारत? पीसीबी प्रमुख को ICC बोर्ड बैठक और अहमदाबाद में IPL फाइनल के लिए भेजा गया न्यौता

क्रिकेटIPL 2026 फाइनल के वेन्यू का हुआ ऐलान, जानें कहाँ और कब होंगे नॉकआउट मुकाबले

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार