लाइव न्यूज़ :

कन्नड संगठनों ने संगोल्ली रायन्ना की प्रतिमा के अपमान के खिलाफ 31 दिसंबर को बुलाया बंद

By भाषा | Updated: December 22, 2021 21:13 IST

Open in App

बेंगलुरु, 22 दिसंबर कन्नड संगठनों ने महाराष्ट्र एकीकरण समिति के कथित कार्यकर्ताओं द्वारा बेलगावी में ‘‘स्वतंत्रता सेनानी’’ संगोल्ली रायन्ना की प्रतिमा को अपमानित करने की हालिया घटना के खिलाफ 31 दिसंबर को राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है।

कन्नड कार्यकर्ता वातल नागराज ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘31 दिसंबर को बंद रहेगा। यह बंद सुबह छह बजे से शुरू होगा और शाम छह बजे तक प्रभावी रहेगा।’’

उन्होंने कहा कि आवश्यक सेवाओं के अलावा दुकानें, कारोबारी प्रतिष्ठान और परिवहन सेवा कार्य नहीं करेंगी। नागराज ने कहा, ‘‘कन्नड भाषियों को इस बंद से अपनी एकता और ताकत दिखाना है।हमें करीब 25 संगठनों का समर्थन है लेकिन हम चाहते हैं कि और ऐसे संगठन सामने आएं और हमारे आंदोलन का समर्थन करें।’’

’उन्होंने कहा कि कन्नड संगठनों ने कुछ दिनों पहले बेलगावी में हुई घटना को गंभीरता से लिया है।

नागराज ने कहा, ‘‘यह साधारण बंद नहीं होगा। यह सांस, दिल और आत्मा की प्रतिध्वनि होगी। यह कांग्रेस, भाजपा और जद(एस) से ऊपर है। राजनीतिक मतभेदों के बावजूद सभी हमारे साथ हैं। कोई इस बंद को रोक नहीं सकता।’’

कन्नड कार्यकर्ता ने अन्य के साथ ‘महाराष्ट्र एकीकरण समिति’ पर उसकी कथित ‘भड़काऊ’ गतिविधियों के लिए प्रतिबंध लगाने की मांग की जो राज्य की शांति को भंग कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल