लाइव न्यूज़ :

कमलेश तिवारी हत्याकांड: NIA से जांच चाहता है बेटा, सीएम योगी से मिलने परिवार लखनऊ रवाना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 20, 2019 09:27 IST

हिंदू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की लखनऊ के नाका हिंडोला स्थित खुर्शेद बाग में शुक्रवार को गला काटकर और गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देकमलेश तिवारी के बेटे सत्यम शनिवार को अपने पिता की हत्या की जांच एनआईए से कराने की मांग की है। पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस और गुजरात पुलिस हिरासत में लिये गये लोगों से पूछताछ कर रही है।

कमलेश तिवारी के परिजन रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के लिए सीतापुर से लखनऊ के लिए रवाना हुए। शनिवार को सीएम योगी ने कहा था कि वो परिजनों से मिलना चाहते हैं। मालूम हो कि हिंदू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की लखनऊ के नाका हिंडोला स्थित खुर्शेद बाग में शुक्रवार को गला काटकर और गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गुजरात के सूरत में तीन तथा उत्तर प्रदेश के बिजनौर से दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ में हिंदू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की हत्या को भय फैलाने की हरकत करार देते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने यहां कहा कि यह भय फैलाने के मकसद से किया गया कार्य है। इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनमें से तीन को गुजरात में पकड़ा गया है। मामले की जांच के लिए विशेष दल गठित किया गया है। प्रदेश में भय और आतंक का माहौल बनाने वाले तत्वों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा और उनकी योजनाओं को ध्वस्त किया जाएगा ऐसी घटनाओं को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ना ही इसमें शामिल लोगों को बख्शा जाएगा।

तिवारी की मां ने बीजेपी नेता पर लगाया आरोप

तिवारी की मां कुसुमा तिवारी का आरोप है कि भाजपा के एक स्थानीय नेता ने गांव में मंदिर की जमीन के विवाद को लेकर उनके बेटे की हत्या करायी है। इस बीच, पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस और गुजरात पुलिस हिरासत में लिये गये लोगों से पूछताछ कर रही है। हत्याकांड के आतंकवादी घटना होने का कोई साक्ष्य नहीं मिला है। मामले की जांच के लिये एसआईटी का गठन किया गया है।

बेटे ने की एनआईए जांच की मांग

कमलेश तिवारी के बेटे सत्यम शनिवार को अपने पिता की हत्या की जांच एनआईए से कराने की मांग की है। उन्होंने एएनआई से बात करते हुए कहा, 'हम इस केस में एनआईए जांच चाहते हैं। हमें किसी पर भरोसा नहीं है। सिक्योरिटी गार्ड होने के बावजूद मेरे पिता की हत्या कर दी गई। ऐसे में हम प्रशासन पर भरोसा कैसे कर सकते हैं?'

टॅग्स :कमलेश तिवारीयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल