लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार के बजट पर बरसे सीएम कमलनाथ, कहा-जुमला हुआ साबित 

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 1, 2019 20:00 IST

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि उम्मीद थी कि पेश केंद्र सरकार का आखरी बजट जनता को बड़ी राहत प्रदान करने वाला होगा, लेकिन जिस तरह पिछले 5 वर्षों से यह सरकार जनता को अच्छे दिन नहीं दिखा पायी. इस आखरी बजट में भी यह उम्मीद खत्म हो गयी. 

Open in App

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार का शुक्रवार (1 फरवरी) संसद में पेश किया गया बजट जुमला साबित हुआ. बजट पूरी तह से चुनावी घोषणाओं से परिपूर्ण बजट है. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बजट को क्रांतिकारी बताया और कहा कि इस बजट से मध्यवर्ग और किसानों को राहत मिलेगी.

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि उम्मीद थी कि पेश केंद्र सरकार का आखरी बजट जनता को बड़ी राहत प्रदान करने वाला होगा, लेकिन जिस तरह पिछले 5 वर्षों से यह सरकार जनता को अच्छे दिन नहीं दिखा पायी. इस आखरी बजट में भी यह उम्मीद खत्म हो गयी. 

पेश बजट पूरी तरह से चुनावी घोषणाओं से परिपूर्ण बजट है. बजट में घोषित कई बातें चुनावी फायदे के लिए है. कार्यकाल के आखरी समय में ही किसान, मजदूर, गरीब, गौ माता की याद आई. पूरे कार्यकाल में इन वर्गों को सिर्फ छला गया. 

किसानों को कर्ज से उबारने के लिये, युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिये, नोटबंदी से जीएसटी से तबाह व्यापारियों को राहत प्रदान करने के लिये कोई ठोस प्रावधान इस बजट में नहीं किये गये है. किसानों के लिये घोषित राशि ऊँट के मुँह में जीरा के समान है. पिछले वर्षों की तरह मोदी सरकार का यह बजट एक छलावा, जुमला साबित होगा.

शिवराज ने बताया क्रांतिकारी बजट

देश का सबसे क्रांतिकारी जनता का बजट संसद में पेश किया गया. सभी वर्गों के कल्याण और खासकर आयकर में राहत देने से सम्पूर्ण मध्यम वर्ग को लाभ होगा. उन्होंने कहा कि बजट में मध्यम वर्ग को इतनी बड़ी राहत दी है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. 5 लाख पर अब कोई आयकर नहीं और इसमें बचत करने पर 6.5 लाख तक कोई टैक्स नहीं देय होगा. 

मध्यम वर्ग को राहत देने वाला यह क्रांतिकारी फैसला है. इस फैसले का स्वागत करता हूं. उन्होंने कहा कि बजट में मोदी सरकार ने किसान हित में आज तक का सबसे बड़ा क्रांतिकारी फैसला किया है. 5 एकड़ के किसानों के खाते में 6 हजार रुपए हर साल डाले जाएंगे. इस फैसले के लिए मैं प्रधानमंत्री का अभिनंदन व वित्त मंत्री को धन्यवाद देता हूं.

टॅग्स :बजट 2019कमलनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट