लाइव न्यूज़ :

'शिवराज सरकार का अभिन्न अंग बन चुके हैं भ्रष्टाचार, घोटाले, फर्जीवाड़े', कमलनाथ हुए हमलावर, इस मुद्दे पर की उच्च स्तरीय जांच की मांग

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 21, 2022 14:33 IST

कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सरकार में हर योजना, हर काम में भ्रष्टाचार के मामले सामने आते है। चाहे वर्तमान में पोषण आहार का मामला हो, गरीबों को राशन का मामला हो, कारम डैम निर्माण का मामला हो या पूर्व के सिंहस्थ से लेकर पौधारोपण, व्यापमं, डंपर, ई-टेंडर व अन्य मामले हो।

Open in App
ठळक मुद्देकमलनाथ ने कहा कि भ्रष्टाचार, घोटाले, फर्जीवाड़े यह शिवराज सरकार का अभिन्न अंग बन चुका है।मध्य प्रदेश कांग्रेस लगातार इस मुद्दे को लेकर शिवराज सरकार पर निशाना साध रही है। एमपी कांग्रेस ने 11 अक्टूबर को महाकाल कॉरिडोर के उद्घाटन के लिए भीड़ इकट्ठा करने के लिए परिवहन, भोजन और पानी की व्यवस्था को लेकर निशाना साधा था।

भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में 'महाकाल लोक' के निर्माण में कथित भ्रष्टाचार की खबरों को लेकर शुक्रवार को राज्य सरकार पर हमला बोला। 

उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "शिवराज सरकार में हर योजना, हर काम में भ्रष्टाचार के मामले सामने आते है। चाहे वर्तमान में पोषण आहार का मामला हो, गरीबों को राशन का मामला हो, कारम डैम निर्माण का मामला हो या पूर्व के सिंहस्थ से लेकर पौधारोपण, व्यापमं, डंपर, ई-टेंडर व अन्य मामले हो।"

उन्होंने लिखा, "अब उज्जैन के महाकाल लोक के निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार की खबरें, बेहद चिंताजनक है इन खबरों से करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुई है। इसकी निष्पक्ष, उच्च स्तरीय जांच होना चाहिए।" 

कमलनाथ ने आगे कहा, "इसके दोषी कोई भी हो, बख्शे नहीं जाना चाहिए। भ्रष्टाचार, घोटाले, फर्जीवाड़े यह शिवराज सरकार का अभिन्न अंग बन चुका है।" मध्य प्रदेश कांग्रेस लगातार इस मुद्दे को लेकर शिवराज सरकार पर निशाना साध रही है। एमपी कांग्रेस ने 11 अक्टूबर को महाकाल कॉरिडोर के उद्घाटन के लिए भीड़ इकट्ठा करने के लिए परिवहन, भोजन और पानी की व्यवस्था को लेकर निशाना साधा था।

टॅग्स :Kamal Nathशिवराज सिंह चौहानShivraj Singh ChouhanMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार