लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु: हिंदी पर बवाल, कमल हासन और डीएमके ने नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ कही ये बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 1, 2019 18:06 IST

डीएमके सांसद तिरुचि सिवा ने कहा है कि हम किसी भी तरह के परिणाम को झेलने के लिए तैयार हैं लेकिन यहां के लोगों पर हिंदी भाषा को जबरन लागू नहीं होने देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु में हिंदी लागू करना सल्फर गोदाम में आग फेंकने जैसा है: सांसद तिरुचि सिवा द्रमुक ने तमिलनाडु में 23 सीटें जीती हैं और उसकी अगुवाई वाला गठबंधन 38 में से 37 सीटों पर विजयी हुआ है। 

तमिलनाडु राज्य के सभी प्राइमरी और हाई स्कूल में तीन भाषा प्रणाली पर केंद्र के प्रस्ताव पर मक्कल नीधि मैयम नेता कमल हासन ने कहा है, 'मैंने कई हिंदी फिल्मों में अभिनय किया है, मेरी राय में हिंदी भाषा को किसी पर भी थोपा नहीं जाना चाहिए।'

डीमके के राज्यसभा सांसद तिरुचि सिवा ने कहा है कि तमिलनाडु की जनता को हिंदी भाषा सीखने और पढ़ने के लिए जबरदस्ती करने का मतलब है कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार लोगों को विरोध प्रदर्शन करने पर उकसा रही है।  

तिरुचि सिवा ने कहा है कि हम किसी भी तरह के परिणाम को झेलने के लिए तैयार हैं लेकिन यहां के लोगों पर हिंदी भाषा को जबरन लागू नहीं होने देंगे।

सांसद तिरुचि सिवा ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि तमिलनाडु में हिंदी लागू करना सल्फर गोदाम में आग फेंकने जैसा है। यदि वे फिर से हिंदी सीखने पर जोर देते हैं, तो यहां के छात्र और युवा इसे किसी भी कीमत पर रोक देंगे। हिंदी विरोधी आंदोलन 1965 इसका स्पष्ट उदाहरण है। द्रमुक ने तमिलनाडु में 23 सीटें जीती हैं और उसकी अगुवाई वाला गठबंधन 38 में से 37 सीटों पर विजयी हुआ है।  

टॅग्स :कमल हासनडीएमके
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनाव में हार की पूरी जिम्मेदारी मेरी, द्रमुक अध्यक्ष स्टालिन ने कहा- समिति का गठन, 20 दिन में रिपोर्ट दीजिए?

भारतपूजा स्थलों के पास स्थित 276 दुकानें सहित 717 खुदरा शराब दुकान बंद?, मुख्यमंत्री सी जोसफ विजय ने दिया आदेश

भारतपूजा स्थलों के पास स्थित 276 दुकानें सहित 717 खुदरा शराब दुकान बंद?, मुख्यमंत्री सी जोसफ विजय ने दिया आदेश

भारतसनातन ​​को खत्म किया जाना चाहिए?, सीएम विजय के सामने उदयनिधि स्टालिन बोले, वीडियो

भारतलगातार 4 हार से टूटे माननीय?, NDA में फूट, 47 में से 30 अन्नाद्रमुक विधायक विजय को किया समर्थन?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज