लाइव न्यूज़ :

कल्याण सिंह भारतीय राजनीति के कद्दावर और जमीन से जुड़े नेता थे: आडवाणी

By भाषा | Updated: August 22, 2021 12:30 IST

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए रविवार को कहा कि अयोध्या मुद्दे को सुलझाने के प्रति सिंह की प्रतिबद्धता, लगन और गंभीरता उनकी पार्टी तथा भव्य राम मंदिर के सपने को साकार करने की आस लगाए लोगों के लिए ताकत का बड़ा स्रोत रही। आडवाणी ने सिंह के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वह भारतीय राजनीति के कद्दावर और जमीनी नेता थे। सबसे लंबे समय तक भाजपा के अध्यक्ष रहे आडवाणी ने कहा कि सिंह ने कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए अथक परिश्रम किया, जिससे वह जनता के प्रिय रहे। उन्होंने कहा, “राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान उनके साथ मेरी अनेक यादें हैं। अयोध्या मुद्दे को सुलझाने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, लगन और गंभीरता न केवल मेरी पार्टी के लिए, बल्कि उन भारतीयों के लिए ताकत का स्रोत रही, जो राम जन्मभूमि पर भगवान राम के भव्य मंदिर के सपने को साकार होता देखना चाहते थे।” आडवाणी ने कहा कि सिंह के निधन से एक बड़ी क्षति हुई है और उनके निस्वार्थ व्यक्तित्व से भारतीयों की कई पीढ़ियों को प्रेरणा मिलेगी। सिंह बीते कुछ समय से बीमार थे और उनका शनिवार को लखनऊ स्थित संजय गांधी अस्पताल में निधन हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकांग्रेस के शशि थरूर ने एलके आडवाणी की तारीफ में क्या कहा कि पार्टी ने उनके बयान बनाई दूरी?

भारतलालकृष्ण आडवाणी से आगे निकले अमित शाह, केंद्रीय गृहमंत्री के रूप में 2258 दिन पूरे, देखिए उपलब्धियां

भारतलालकृष्ण आडवाणी और गोविंद बल्लभ पंत से आगे निकलेंगे अमित शाह?, गृह मंत्री के रूप में रच रहे इतिहास

भारतBJP Foundation Day: 6 अप्रैल बहुत महत्वपूर्ण?, भाजपा की स्थापना, आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरुआत

भारतLK Advani: भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई