LK Advani: भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 14, 2024 11:32 AM2024-12-14T11:32:42+5:302024-12-14T11:32:53+5:30

LK Advani: बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है...

Senior BJP leader LK Advani admitted to hospital condition stable | LK Advani: भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

फाइल फोटो

LK Advani: भारतीय जनता पार्टी  के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, शनिवार को उनकी तबीयत बिगड़ी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। सूत्रों ने बताया कि आडवाणी चिकित्सकों की निगरानी में हैं और उनकी हालत ‘स्थिर’ है। वह न्यूरोलॉजी विभाग के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में हैं। पूर्व उप प्रधानमंत्री (96) को करीब दो दिन पहले अस्पताल लाया गया था। उन्हें इस साल की शुरुआत में भी इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि आडवाणी को अभी अस्पताल में क्यों भर्ती कराया गया है। 

Web Title: Senior BJP leader LK Advani admitted to hospital condition stable

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे