लाइव न्यूज़ :

काबुल गुरुद्वारा हमला: केरल का रहने वाला था ISIS आतंकी, सुरक्षा एजेंसियां कर रही भूमिका की जांच

By भाषा | Updated: March 28, 2020 15:51 IST

यह युवक केरल के कासरगोड का रहने वाला था और वह 2018 में भारत से संयुक्त अरब अमीरात गया था। माना जाता है कि वह वहीं से अफगानिस्तान में आईएसआईएस में शामिल हो गया।

Open in App

केंद्रीय एजेंसियां अफगानिस्तान में एक गुरद्वारे पर हमले के सिलसिले में केरल के युवक मोहम्मद मुहसिन की भूमिका की जांच कर रही हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। समझा जाता है कि मुहसिन आईएसआईएस के आतंकवादियों में से एक था। इसी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी जिसमें 25 लोग मारे गए थे।

अधिकारियों ने बताया कि यह युवक केरल के कासरगोड का रहने वाला था और वह 2018 में भारत से संयुक्त अरब अमीरात गया था। माना जाता है कि वह वहीं से अफगानिस्तान में आईएसआईएस में शामिल हो गया। उन्होंने बताया कि उसकी पहचान तब हो पायी जब इस्लामिक स्टेट के अखबार ने उसकी तस्वीर छापी और उसे कुन्या (अरबी नाम) अबू खालिद अल हिंदी बताया।

अधिकारियों ने बताया कि 2017 में वह अपने परिवार के साथ मलेशिया से लौटा था और बाद में काम की तलाश में सऊदी अरब चला गया। उसी साल वह वहां से लौट आया और कुछ समय तक अपने परिवार के साथ रहने के बाद 2018 में वह संयुक्त अरब अमीरात चला गया।

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बुधवार को एक प्रमुख गुरद्वारे में हथियारों से लैस आत्मघती बम हमलावर ने हमला किया जिसमें कम से कम 25 श्रद्धालु मारे गये और आठ अन्य घायल हो गए। इस्लामिक स्टेट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी ।

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय एजंसियां स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी के परिवार तक पहुंच गयी है। एजेंसियों ने मुहसिन की पहचान प्रकाशित तस्वीर से की जिसकी पृष्ठभूमि में आईएसआईएस का झंडा लगा है। उन्होंने बताया कि मुहसिन के माता-पिता ने दावा किया है कि उन्हें आईएआईएस से संदेश मिला है कि बुधवार को काबुल में हमले के दौरान उनका बेटा मारा गया।

माना जाता है कि मुहसिन (28) खुरासन प्रांत में आईएसआईएस के सदस्य के रूप में अफगानिस्तान पहुंचा था। अधिकारियों ने बताया कि गुरद्वारे पर हमले में एक हताहत के भारतीय होने के आलोक में संशोधित एनआईए अधिनियम इस एजेंसी को जांच अपने हाथों में लेने का अधिकार प्रदान करता है लेकिन गृह मंत्रालय ने अबतक कोई निर्णय नहीं लिया है।

 

टॅग्स :अफगानिस्तानआईएसआईएसकेरलइंडियासिख
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए