लाइव न्यूज़ :

रमेश बिधूड़ी विवाद के वक्त चेयर पर बैठे के सुरेश ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को लिखा पत्र, मांग की रमेश बिधूड़ी के तत्काल निलंबन की

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 24, 2023 11:52 IST

लोकसभा के बीते विशेष सत्र के दौरान भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा बसपा सांसद दानिश अली के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ उस वक्त चेयर पर बैठे के सुरेश ने लोकसभा अध्यक्ष को चिट्ठी लिखकर रमेश बिधूड़ी को तत्काल सदन से निलंबित करने की मांग की है।

Open in App
ठळक मुद्देबसपा सांसद दानिश अली पर विवादित टिप्पणी करने वाले भाजपा सांसद रमेश बिधुड़ी बुरे फंसेघटना के वक्त चेयर पर बैठे के सुरेश ने लिखी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को चिट्ठी के सुरेश ने रमेश बिधूड़ी के बयान को अलोकतांत्रिक बताते हुए सदन से निलंबन की मांग की

नई दिल्ली: लोकसभा के बीते विशेष सत्र के दौरान गुरुवार को भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा सदन में चर्चा के दौरान बसपा सांसद दानिश अली के खिलाफ की गई अभद्र और आपत्तिजनक टिप्णणी के वक्त चेयर पर बैठे कांग्रेस के मुख्य सचेतक कोडिकुन्निल सुरेश ने शनिवार को लोकसभा अध्यक्ष को चिट्ठी लिखी है और मांग की है कि रमेश बिधूड़ी का बयान घोर अलोकतांत्रिक, मर्यादाओं के खिलाफ है, इस कारण उन्हें सदन की सदस्यता से तत्काल निलंबित किया जाए।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार केरल से लोकसभा के सांसद के सुरेश ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लिखे पत्र में भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के बयान को बेहद आपत्तिजनक बताते हुए बसपा सांसद दानिश अली के खिलाफ इस्तेमाल किए गए सांप्रदायिक अपशब्दों को लोकतंत्र की परंपरा के लिए बेहद घातक बताया है।

सुरेश ने चिट्ठी में यह मांग की है कि इस पूरे विवाद की जांच के लिए मामले को विशेषाधिकार समिति के पास भेजा जाए। उन्होंने पत्र में कहा, "संसद के एक सदस्य का हमारे लोकतंत्र के पवित्र हॉल में नफरत फैलाने वाला व्यवहार चौंकाने वाला है और इसे कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।"

के सुरेश ने कहा, "जब से मैंने लोकसभा में सभापति के पैनल में शामिल होने की जिम्मेदारी संभाली है, मेरा प्रयास संविधान की भावना को सुनिश्चित करना और सदन के मूल्यों को बनाए रखना था। हालांकि, सबसे भयावह और दुर्भाग्यपूर्ण घटना जिसने उन सभी मूल्यों के मूल को हिलाकर रख दिया है, जिनकी हम सभी रक्षा करते हैं। नए संसद भवन में भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा किये गये दुर्व्यवहार ने सदन को बेहद शर्मसार किया है।"

लोकसभा अध्यक्ष को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि बीते गुरुवार को जब वह सदन के कामकाज का संचालन कर रहे थे, भाजपा सांसद रमेश बिदुरी ने ''दानिश अली के खिलाफ अश्लील अपशब्दों, सांप्रदायिक टिप्पणियों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया और साथ ही गंदी और घृणित टिप्पणियां की।''

कांग्रेस के के सुरेश ने आगे कहा, "चूंकि उनके कहे बयान का अनुवाद मैं ठीक तरह से नहीं समझ पाया, इस कारण सदन विरोध में भड़क उठा। मैं रमेश बिधुड़ी के कथन का सटीक अर्थ नहीं बता सका, लेकिन स्थिति को भांपते हुए मैंने फौरन आदेश दिया कि बिधूड़ी के आपत्तिजनक अपशब्दों को लोकसभा की कार्रवाही से हटा दिया जाए।”

मालूम हो कि बीते गुरुवार को जब यह घटना हुई तब सभापति पैनल के सदस्य के रूप में के सुरेश लोकसभा की कार्यवाही की अध्यक्षता कर रहे थे। लोकसभा में जब अध्यक्ष और उपाध्यक्ष अनुपस्थित होते हैं तो पैनल के सदस्य सदन की कार्यवाही की अध्यक्षता करते हैं।

टॅग्स :ओम बिरलालोकसभा संसद बिलनरेंद्र मोदीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार