लाइव न्यूज़ :

खतरा द्वार पर! जम्मू शहर में सेना के तलाशी अभियान से खौफजदा हुए लोग

By सुरेश डुग्गर | Updated: September 25, 2019 19:51 IST

खुफिया सूचनाएं कहती थीं कि 60 के करीब आतंकी इस ओर घुसपैठ कर चुके हैं जिनके निशानों पर जम्मू, पठानकोट, श्रीनगर तथा लेह के हवाई अड्डों के अतिरिक्त सैन्य ठिकाने भी हैं। आतंकियों की घुसपैठ का दावा पुलिस महानिदेशक से लेकर सेनाध्यक्ष तक कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देखुफिया सूचनाओं के बाद सेना के जवानों द्वारा शहर के पॉश इलाके त्रिकुटा नगर में, बिना पुलिस को सूचित किए चलाए गए तलाशी अभियान से जम्मू दहशतजदा है।सेना के मुताबिक, जैशे मुहम्मद के आतंकियों के छुपे होने की खबरें मिली थीं जिसके बाद इस अभियान को अंजाम दिया गया।

खुफिया सूचनाओं के बाद सेना के जवानों द्वारा शहर के पॉश इलाके त्रिकुटा नगर में, बिना पुलिस को सूचित किए चलाए गए तलाशी अभियान से जम्मू दहशतजदा है। सेना के मुताबिक, जैशे मुहम्मद के आतंकियों के छुपे होने की खबरें मिली थीं जिसके बाद इस अभियान को अंजाम दिया गया।

दरअसल खुफिया सूचनाएं कहती थीं कि 60 के करीब आतंकी इस ओर घुसपैठ कर चुके हैं जिनके निशानों पर जम्मू, पठानकोट, श्रीनगर तथा लेह के हवाई अड्डों के अतिरिक्त सैन्य ठिकाने भी हैं। आतंकियों की घुसपैठ का दावा पुलिस महानिदेशक से लेकर सेनाध्यक्ष तक कर रहे हैं।

पहले ही पिछले एक सप्ताह से पठानकोट-जम्मू नेशनल हाईवे पर माहौल और सफर दहशतजदा इसलिए है क्योंकि सुरक्षा एजेंसियां कहती हैं कि आतंकी इन राजमार्ग को निशाना बना सकते हैं। अतीत में वे इस राजमार्ग पर स्थित सैन्य ठिकानों, पुलिस स्टेशनों तथा साथ में गुजरने वाली रेल पटरी को कई बार निशाना बना चुके हैं।

अब इन्हीं आशंकाओं ने जम्म्मू को दहशतजदा कर दिया है। पहले से ही मंदी की मार झेल रहे जम्मू और संचारबंदी के घेरे में 52वें दिन भी कैद में रहने वाले कश्मीर में अजीब सी मुर्दा खामोशी थी, जिसमें भूतहा सन्नाटा ऐसे तलाशी अभियानों ने भर दिया है। ऐसे तलाशी अभियान और भी कई इलाकों में चलाए गए हैं। यह बात अलग है कि हाथ कुछ भी नहीं लगा है।

ऐसे तलाशी अभियानों तथा खुफिया सूचनाओं का असर वैष्णो देवी की यात्रा के साथ-साथ राज्य में आने वाले पर्यटकों की संख्या पर पड़ने लगा है। पहले ही वैष्णो देवी की यात्रा में शामिल होने वालों की संख्या जबरदस्त ढलान पर थी और धारा 370 हटाए जाने के बाद राज्य में पर्यटकों का आना रूक सा गया था। ऐसे में लोगों को रविवार से शुरू हो रहे नवरात्रों से कुछ आस थी जो अब ऐसे तलाशी अभियानों तथा आतंकी षड्यंत्रों के रहस्योंदघाटनों के बाद ढहती नजर आने लगी है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरधारा ३७०जैश-ए-मोहम्मदभारतीय सेनामोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?